Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से कांग्रेस नेताओं ने की मुलाकात, जिला पंचायत सदस्यों के हाउस अरेस्ट एवं 16वें वित्त की राशि को लेकर उठाए मुद्दे

शिवरीनारायण। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के शिवरीनारायण आगमन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने उनसे मुलाकात कर कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्यों के हाउस अरेस्ट का विषय उठाया। साथ ही 16वें वित्त आयोग की राशि के संबंध में प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के कथित मनमाने रवैये को लेकर शिकायत की गई।

मुलाकात के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री जी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जनता द्वारा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। जिला पंचायत के सभी निर्वाचित सदस्यों को समान अवसर एवं अधिकार मिलना चाहिए, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा सकें।

See also  महिला जनप्रतिनिधियों के पति और रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि, शासन ने राजपत्र में जारी की अधिसूचना

नेताओं ने 16वें वित्त आयोग की राशि के उपयोग एवं विकास कार्यों में सभी जनप्रतिनिधियों के साथ निष्पक्ष व्यवहार सुनिश्चित करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में राजनीतिक विचारधारा के आधार पर भेदभाव किए बिना जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल जी, पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरवंश जी, जांजगीर-चांपा विधायक श्री व्यास कश्यप जी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री नवल सिंह ठाकुर जी एवं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं एवं जनप्रतिनिधियों से जुड़े मुद्दों को विस्तारपूर्वक साझा किया।

See also  छत्तीसगढ़ में लॉजिस्टिक हब बनाने पर निजी निवेशकों को मिलेगा 140 करोड़ तक अनुदान, मंत्रिपरिषद ने लॉजिस्टिक्स नीति 2025 को दी मंजूरी

कांग्रेस नेताओं ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री जी इन विषयों पर उचित संज्ञान लेते हुए निष्पक्षता सुनिश्चित करने तथा क्षेत्र के विकास कार्यों में सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की समान भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे।

Advertisment

जारीकर्ता:
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, पामगढ़

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!