Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

आज लगाया गया हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ी विरासत बनेगा : अमर सुल्तानिया

हरिलीला चेरिटेबल ट्रस्ट ने हाथीटिकरा से शुरू किया हरित अभियान, 500 पौधे रोपे गए, संरक्षण का लिया संकल्प

जांजगीर-चांपा। पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से हरिलीला चेरिटेबल ट्रस्ट, बनारी (जांजगीर-नैला) द्वारा ग्राम पंचायत हाथीटिकरा के खेल मैदान से ‘हरित अभियान’ का शुभारंभ किया गया। हरिलीला चेरिटेबल ट्रस्ट एवं श्री श्याम वेयर हाउसिंग एंड पॉवर प्रा. लि. के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लगभग 500 पौधों का रोपण किया तथा उनके संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान के साथ धरती माता की पूजा-अर्चना, नारियल फोड़कर और मिठाई वितरण से हुई। इसके बाद विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। आयोजकों ने स्पष्ट संदेश दिया कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें सुरक्षित रखकर बड़ा करना ही अभियान की वास्तविक सफलता होगी।
इस अवसर पर हरिलीला चेरिटेबल ट्रस्ट के सचिव अमर सुल्तानिया ने कहा कि “पेड़ सिर्फ लगाइए नहीं, उन्हें परिवार की तरह पालिए। आज लगाया गया हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी सबसे बड़ी विरासत बनेगा।” उन्होंने कहा कि वृक्ष प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं, जो हमें शुद्ध हवा, जल संरक्षण और संतुलित पर्यावरण प्रदान करते हैं। यदि प्रत्येक व्यक्ति हर वर्ष एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण का बड़ा लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकता है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री मेघाराम साहू ने हरिलीला चेरिटेबल ट्रस्ट के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि हरित प्रदेश का सपना तभी साकार होगा, जब पौधरोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी समाज निभाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं में वृक्षों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। लगाए गए पौधों को सुरक्षित रखते हुए उन्हें विशाल वृक्ष बनते देखना ही इस अभियान की वास्तविक सफलता होगी।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। सम्मेलन के जिला अध्यक्ष संजय भोपालपुरिया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है। ग्राम पंचायत हाथीटिकरा के सरपंच प्रतिनिधि सरोज साहू तथा ग्राम पंचायत बनारी के सरपंच देवनारायण सिदार ने भी ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन बृजेश अग्रवाल ने किया, जबकि प्रकाश शर्मा ने आभार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह, सरोज साहू एवं पंचगण, देवनारायण सिदार, संजय भोपालपुरिया, बृजेश अग्रवाल, तपन अग्रवाल, हरि मोदी, अंकित झाझरिया, राहुल अग्रवाल (हरदी), रामेश्वर सिंह (उपसरपंच हाथीटिकरा), धनपत धीवर (उपसरपंच बनारी), महेंद्र पटेल, मनोज पटेल, सुशील पटेल, लक्ष्मीकांत पटेल, राहुल पटेल, राजा सूर्यवंशी, सतीश यादव, मनोज वैष्णव, रामप्रसाद गोंड़, राजेश्वर वैष्णव, संजू चौहान, प्रियांशु नर्मदा, अमर पटेल, रितेश पटेल, पंकज यादव, उदय पटेल, रामचरण पटेल, अरुण यादव, सुरेंद्र सिदार, विकास पटेल, लटेश्वर यादव, सुरजीत साहू, मानसिंह चौहान, लक्ष्मी पटेल, दीपक गोड़, बजरंग यादव, कृष्ण कुमार, राजेश पटेल, मनोज कुमार, गणेश चौहान, महत्तर शिंदे, शंभू पटेल, दिनेश वैष्णव सहित बड़ी संख्या में युवा एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
इस हरित अभियान के माध्यम से आयोजकों ने यह संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण किसी एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सतत जनभागीदारी का आंदोलन है। यदि समाज पौधरोपण के साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाए, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हराभरा और सुरक्षित पर्यावरण की अमूल्य सौगात दी जा सकती है।

See also  Hyderabad Trainee IPS: महिला IPS का शादी के बाद भी अफेयर, जबरन kiss करती थी, ट्रेनी IPS के कथित सुसाइड नोट से बढ़ा विवाद, सनसनीखेज खुलासा

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!