Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जिले की सुरक्षा को लेकर एसपी अलर्ट, होटल-लॉज संचालकों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

जांजगीर-चांपा, 21 जुलाई 2026। जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय जांजगीर के सभा कक्ष में जिले के होटल एवं लॉज संचालकों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में होटलों में ठहरने वाले अप्रवासी एवं बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन, रिकॉर्ड संधारण और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए एसपी पाण्डेय ने कहा कि जिले की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में होटल एवं लॉज संचालकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देश दिए कि होटल में ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति से वैध पहचान पत्र (आईडी प्रूफ) अनिवार्य रूप से लिया जाए और उसका सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही प्रत्येक आगंतुक का नाम, पता, मोबाइल नंबर, पहचान संबंधी जानकारी एवं ठहरने की अवधि का विवरण होटल रजिस्टर में सही एवं अद्यतन रूप से दर्ज किया जाए।

See also  पुर्तगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को दिया गया सिटी की ऑफ ऑनर सम्मान...

एसपी ने स्पष्ट किया कि यदि किसी होटल या लॉज में कोई संदिग्ध व्यक्ति ठहरता है या किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है, तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित थाना, पुलिस कंट्रोल रूम 94791-93199 अथवा टोल-फ्री नंबर 1800-233-1905 पर दी जाए। उन्होंने कहा कि समय पर दी गई सूचना से संभावित अपराधों की रोकथाम एवं संदिग्ध तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई संभव हो सकेगी।

बैठक में होटल संचालकों को यह भी निर्देशित किया गया कि जिले में ठहरने वाले अप्रवासियों एवं बाहरी व्यक्तियों की जानकारी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय-समय पर पुलिस को उपलब्ध कराई जाए। इससे जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

See also  RAIPUR NEWS:छत्तीसगढ़ में क्रॉफ्ट बीयर बनाने की मिली मंजूरी, 25 लाख में मिलेगा लाइसेंस…

एसपी पाण्डेय ने कहा कि पुलिस और होटल संचालकों के बीच बेहतर समन्वय से अपराध नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में बड़ी सफलता मिलेगी। उन्होंने सभी होटल एवं लॉज संचालकों से सुरक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन करने तथा पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने की अपील की।

Advertisment

बैठक में एसडीओपी अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी, डीएसपी अजाक सतरूपा तारम, सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे सहित जिले के विभिन्न होटल एवं लॉज संचालक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर होटल संचालकों के सुझाव भी लिए गए तथा भविष्य में पुलिस और होटल व्यवसायियों के बीच नियमित समन्वय बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की गई।

See also  नाश्ते में ये 5 गलतियां सर्दी और गले के इंफेक्शन को बढ़ा देती हैं, क्या खाएं?

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!