Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

PM Modi on NEET Paper Leak: ‘पेपर लीक घोर पाप है’, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं- प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NEET पेपर लीक विवाद पर बड़ा बयान देते हुए इसे “घोर पाप” करार दिया है। संसदीय दल की बैठक में उन्होंने कहा कि परीक्षा में धांधली और पेपर लीक जैसी घटनाएं युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय हैं और इन्हें किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए केंद्र और सभी राज्य सरकारों को मिलकर प्रभावी व्यवस्था बनानी होगी।

‘पेपर लीक युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पेपर लीक केवल परीक्षा प्रणाली पर हमला नहीं है, बल्कि लाखों मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ गंभीर अन्याय है। उन्होंने इसे “घोर पाप” बताते हुए कहा कि सरकार ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।

See also  वैशाली नगर में विधायक रिकेश सेन की पहल, 1 रुपये में मिल रहे पावर चश्मे…

दोषियों पर हुई सख्त कार्रवाई

प्रधानमंत्री के अनुसार, पेपर लीक की जानकारी सामने आते ही सरकार ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। उन्होंने कहा कि मामले की पुष्टि होने के बाद दोबारा परीक्षा आयोजित कराई गई और जांच एजेंसियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।उन्होंने बताया कि अब तक 13 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और सभी के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Advertisment

राज्यों से सहयोग की अपील

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केवल केंद्र सरकार के प्रयास पर्याप्त नहीं होंगे। परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए सभी राज्य सरकारों को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि मजबूत निगरानी व्यवस्था और सख्त कानूनी कार्रवाई ही ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगा सकती है।

See also  मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को किया गिरफ्तार 

NEET विवाद के बीच आया बयान

प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब NEET पेपर लीक को लेकर देशभर में बहस जारी है। विभिन्न छात्र संगठन और अभ्यर्थी परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन भी जारी है।

सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती

इस बीच सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, प्रदर्शन जारी है और छात्र संगठनों की ओर से सरकार के सामने विभिन्न मांगें रखी जा रही हैं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!