Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

लायंस इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल चांपा में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता संपन्न, 120 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

जांजगीर-चांपा। लायंस इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल, चांपा में शुक्रवार को जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जांजगीर-चांपा जिले के पांचों विकासखंडों से कुल 120 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग में किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी रणनीति, धैर्य और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 11 बजे मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इसके बाद विभिन्न वर्गों के मुकाबले शुरू हुए, जो दोपहर 4 बजे तक चले। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।

See also  एक्सीडेंट जांजगीर-चांपा में एक की मौत और तीन गंभीर…

कार्यक्रम में लायंस क्लब एजुकेशनल सोसाइटी के चेयरमैन लायन राम प्रपन्न देवांगन, लायंस क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन संतोष कुमार सोनी, सचिव लायन वासुदेव देवांगन तथा लायंस इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्य श्रीमती अजीता वी. के. विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना, अनुशासन और बौद्धिक विकास में शतरंज की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

प्रतियोगिता में जिला जांजगीर-चांपा के सहायक क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर महतो, नवागढ़ ब्लॉक प्रभारी अशोक कुमार साहू, पामगढ़ ब्लॉक क्रीड़ा प्रभारी दिनेश रात्रे, बलौदा ब्लॉक प्रभारी प्रीतम गढ़वाल तथा बम्हनीडीह ब्लॉक प्रभारी गिरजा शंकर धीवर की भी सक्रिय उपस्थिति रही। सभी अधिकारियों ने प्रतियोगिता के सफल संचालन की सराहना करते हुए प्रतिभागियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

See also  CG BREAKING : जलप्रपात घूमने गए युवक-युवती 100 फीट गहरी खाई में गिरे, हादसा या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस…

प्रतियोगिता के सफल संचालन में दीनानाथ उपाध्याय, अमित गुप्ता, स्नेहलता लकड़ा, विवेक नयन दरिया, सुशील कुमार, विश्वरत्न शर्मा, मुकुंद कृष्णा पांडे, अशोक श्याम, सुरेश कुमार हंस, विधान दुबे, अशोक कुमार राठौर एवं ऋषिका राठौर सहित विभिन्न विद्यालयों के व्यायाम शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Advertisment

आयोजन की संपूर्ण व्यवस्थाओं का दायित्व लायंस इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल के पीटीआई गौरव कटकवार, निहाल पांडे एवं ओम प्रकाश पांडे ने संभाला। उनके कुशल समन्वय और टीमवर्क के कारण प्रतियोगिता शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

प्रतियोगिता के समापन पर आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में तार्किक सोच, एकाग्रता, आत्मविश्वास तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

See also  Budget 2026 : बजट में निर्मला सीतारमण के ख़ास ऐलान! निवेश, युवा शक्ति और सुधारों के दम पर ‘विकसित भारत’ का रोडमैप हो रहा तैयार

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!