Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नायब तहसीलदार से मारपीट मामले में गिरफ्तारी की मांग: पटवारी संघ ने मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जांजगीर-चांपा। सरगुजा जिले के राजपुर में नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के साथ कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। इस घटना के विरोध में राजस्व पटवारी संघ, जिला जांजगीर-चांपा ने प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि 27 मई को राजपुर में पदस्थ नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के साथ कथित रूप से जनप्रतिनिधि और उनके समर्थकों द्वारा दुर्व्यवहार तथा मारपीट की गई। संघ ने इसे केवल एक अधिकारी पर हमला नहीं, बल्कि पूरे प्रशासनिक तंत्र की गरिमा और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटना बताया है।
पटवारी संघ ने कहा कि किसी भी शासकीय सेवक के साथ इस प्रकार का व्यवहार न केवल निंदनीय है, बल्कि इससे कर्मचारियों में भय और असुरक्षा का माहौल बनता है। संघ का मानना है कि यदि दोषियों पर समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति हो सकती है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि घटना को लेकर प्रदेशभर के राजस्व कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। संघ ने छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ की मांगों का समर्थन करते हुए शासन से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
पटवारी संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो राजस्व कर्मचारी संगठनों को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस अवसर पर जिला सचिव संदीप राठौर, प्रवक्ता गोपाल राठौर, सह संयोजक संजय शांडिल्य, राजकुमार साहू उपस्थित रहे।

See also  जाेबी, रायगढ़ में लघु वन उपज आधारित 3 दिवसीय रैंप प्रशिक्षण का सफल समापन

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!