Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

भारतीय जनता पार्टी  की वैचारिक प्रशिक्षण में युवा मोर्चा की टीम ने किया अथितियों का सम्मान 

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक प्रशिक्षण में युवा मोर्चा की टीम ने अथितियों का सम्मान किया गया।
दरअसल, 19 और 20 मई 2026 को यहां आयोजित “पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” में संगठनात्मक अनुशासन, वैचारिक मजबूती और डिजिटल राजनीति का अलग ही रंग देखने को मिला। भाजपा ने इस प्रशिक्षण को सिर्फ औपचारिक कार्यक्रम नहीं बल्कि, आगामी राजनीतिक रणनीति की तैयारी के रूप में प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण, वंदे मातरम् और राज्य गीत के साथ हुई। संभाग संगठन प्रभारी जगदीश रामू रोहरा, वर्ग प्रभारी रजनीश सिंह, जिला संगठन प्रभारी रामदेव कुमावत, जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े, वर्ग नियंत्रक गुलाब सिंह चंदेल तथा प्रदीप सराफ ने भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ किया।
प्रशिक्षण शिविर में सोशल मीडिया प्रबंधन, मीडिया हैंडलिंग, संगठनात्मक संरचना, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने सहित कई विषयों पर सत्र आयोजित किए गए। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।
संभाग संगठन प्रभारी जगदीश रामू रोहरा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनकल्याणकारी योजनाओं के वास्तविक ध्वजवाहक होते हैं। वहीं रजनीश सिंह ने डिजिटल युग में सोशल मीडिया और मीडिया प्रबंधन की अहम भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास और संगठन विस्तार में मील का पत्थर साबित होते हैं। जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने आयोजन की सफलता का श्रेय कार्यकर्ताओं की मेहनत और अनुशासन को दिया तथा आश्रम के अध्यक्ष अनिल हरिवंश के प्रति आभार जताया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद कमला पाटले, धनंजय सिंह, पंकज अग्रवाल, रजनी साहू, समीर शुक्ला, आशुतोष गोस्वामी, लक्ष्मी देवांगन, विकास शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, संतोषी दुबे, राकेश रूपवानी, दुर्गा रजक, प्रशांत सिंह, अमर सुलतानिया, इंजी. रवि पाण्डेय, आकाश सिंह, नरेंद्र कौशिक, रेखा गढ़वाल, अर्चना देवांगन, अमन प्रताप सिंह, जितेंद्र देवांगन, हितेश यादव, लोकेश शुक्ला, पवन यादव, राहुल थवाईत, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोनू यादव  महामंत्री रोहित कुलदीप डॉ. धनेश्वरी जागृति, प्रतिमा डहरे, मीनाक्षी सोनी, सलीम मेमन, साकेत तिवारी, सुबोध थवाईत सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 
“कैडर डेवलपमेंट मॉडल” पर दिया जा रहा है जोर 
राजनीतिक जानकारों की मानें तो भाजपा अब चुनावी सभाओं से आगे बढ़कर “कैडर डेवलपमेंट मॉडल” पर जोर दे रही है। तेंदुआ धाम का यह आयोजन इसी रणनीति का संकेत माना जा रहा है, जहां कार्यकर्ताओं को केवल नारे नहीं बल्कि संगठन संचालन की बारीकियां भी सिखाई गईं।
 
“वैचारिक पाठशाला” के रूप में दर्ज कराई पहचान
20 मई की शाम प्रशिक्षण महाभियान के समापन के साथ ही तेंदुआ धाम स्थित श्री राम मिलेंगे आश्रम ने भाजपा के लिए जिले की नई “वैचारिक पाठशाला” के रूप में अपनी अलग पहचान दर्ज करा दी। संगठनात्मक प्रशिक्षण, डिजिटल रणनीति और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ने यह संकेत दे दिया कि आने वाले समय में तेंदुआ धाम भाजपा की बड़ी बैठकों और राजनीतिक मंथन का प्रमुख केंद्र बन सकता है।

See also  धान से भरा ट्रक कार पर पलटा, एक की मौत, लॉकिंग हुक टूटने से हुआ बड़ा हादसा

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!