Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट बैन, इंस्टाग्राम पर 6 दिन में 1.31 करोड़ फॉलोअर्स हुए, यह भाजपा के फॉलोअर्स से डेढ़ गुना

नई दिल्ली, 21 मई । CJI सूर्यकांत के कॉकरोच वाले बयान के विरोध में बनी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का गुरुवार को एक्स पर अकाउंट बैन हो गया है। एक्स ने गुरुवार को बताया है कि उसने भारत में स्थानीय नियमों, कोर्ट के आदेश या कानूनी शिकायत के आधार पर कार्रवाई की है।

फाउंडर अभिजीत दीपके ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर CJP के अकाउंट बैन करने की जानकारी दी। CJP के सोशल मीडिया पर 6 दिन में लाखों फॉलोअर हो गए हैं।

गुरुवार दोपहर 1: 40 बजे तक यह आंकड़ा इंस्टाग्राम पर 1.31 करोड़ तक पहुंच गया। इंस्टाग्राम पर भाजपा के 87 लाख और कांग्रेस के 1.33 करोड़ फॉलोअर्स हैं। वहीं, X पर 12 बजे तक पार्टी के करीब 1 लाख 93 हजार फॉलोअर्स थे, लेकिन अब एक्स ने पार्टी के अकाउंट को भारत में बैन कर दिया है। पार्टी का फेसबुक पर अकाउंट नहीं है।

अभिजीत ने पार्टी का लोगो भी जारी किया

कॉकरोच जनता पार्टी का नारा है- ‘सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक, लेजी।’ इसका लोगो भी बनाया गया था।

Advertisment

15 मई को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि CJI सूर्यकांत ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कुछ बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से की थी। CJI ने एक दिन बाद ही कहा कि उन्होंने ऐसा नहीं कहा। इसी के बाद यह पार्टी बनाई गई थी।

See also  IPL 2026: कोहली ने रचा इतिहास, 800 चौके और 300 छक्के पूरे, एक ही मैच में कई उपलब्धियां

पार्टी की सदस्यता के लिए 4 योग्यताएं

पहली- बेरोजगारी।
दूसरी- आलसी होना यानी डले रहो, पड़े रहो।
तीसरी- ऑनलाइन रहने की लत।
चौथी- प्रोफेशनली भड़ास निकालने की क्षमता।
मैनिफेस्टो जारी, 5 वादे

अगर CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी सरकार में आती है तो रिटायरमेंट के बाद किसी भी CJI को राज्यसभा जाने का रिवॉर्ड नहीं मिलेगा।

अगर कोई वैध वोट डिलीट किया जाएगा, तो मुख्य चुनाव आयुक्त को UAPA में गिरफ्तार किया जाएगा क्योंकि किसी के वोटिंग का अधिकार छीनना आतंकवाद से कम नहीं।

महिलाओं के लिए 50% का आरक्षण होगा, न कि 33%. इसके लिए सांसदों की संख्या भी नहीं बढ़ाई जाएगी। कैबिनेट में भी महिलाओं के लिए 50% आरक्षण होगा।

अंबानी और अडाणी के सभी मीडिया संस्थानों के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे, ताकि वास्तव में स्वतंत्र मीडिया को जगह मिल सके। गोदी मीडिया एंकरों के बैंक अकाउंट्स की जांच कराई जाएगी।
अगर कोई विधायक या सांसद दलबदल कर दूसरी पार्टी में जाता है तो उसके चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगाई जाएगी। उसे अगले 20 साल तक किसी भी पब्लिक ऑफिस में पद नहीं दिया जाएगा।

See also  चरित्र शंका पर टंगिया से वार कर हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास की सजा...

अभिजीत अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशन की मास्टर डिग्री कर रहे हैं। वो 2020 से 2023 तक आम आदमी पार्टी (AAP) की सोशल मीडिया टीम में वॉलंटियर भी रह चुके हैं।

उन्होंने BBC को बताया, ‘मैं X पर CJI का बयान देख रहा था, जहां पर वो सिस्टम की आलोचना करने और राय देने के लिए देश के युवाओं की तुलना कॉकरोच और परजीवियों से कर रहे थे।

सोशल मीडिया पर मैंने इस पर अपनी राय दी। मैंने पूछा कि सब कॉकरोच एक साथ आ जाएं तो क्या होगा। मुझे Gen Z और 25 साल तक के युवाओं के कमाल के जवाब मिले। उन्होंने कहा कि हमें साथ आना चाहिए और एक प्लेटफॉर्म बनाना चाहिए। फिर क्या था मैंने CJP बना ली।

See also  छत्तीसगढ़ में अब तक 14.13 लाख हेक्टेयर में रबी फसलों की बोनी, रबी फसल के लिए किसानों को मिला 239 करोड़ रूपए का कृषि ऋण...

कॉकरोच ड्रेस में सफाई अभियान

दिल्ली में कुछ लोग कॉकरोच की पोशाक पहनकर यमुना किनारे सफाई करते नजर आए। समर्थकों का कहना है कि यह आंदोलन फिलहाल चुनाव लड़ने से ज्यादा युवाओं के बीच राजनीतिक जागरूकता फैलाने पर केंद्रित है।

क्यों युवाओं को पसंद आ रही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’

भारत में बढ़ती बेरोजगारी के बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ युवाओं के गुस्से का प्रतीक बनती जा रही है। पेपर लीक, भर्ती में देरी और सीमित सरकारी नौकरियों के कारण छात्र और नौकरी की तैयारी कर रहे युवा पहले से ही नाराज हैं।

16 मई को CJI ने कॉकरोच वाले बयान पर सफाई दी

चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने शनिवार को अपनी पैरासाइट और कॉकरोच वाली टिप्पणी पर सफाई दी। उन्होनें कहा, ‘मेरी टिप्पणी खास तौर पर उन लोगों के लिए थी, जो फर्जी और नकली डिग्रियों के सहारे वकालत जैसे पेशों में आ गए हैं। मीडिया, सोशल मीडिया और दूसरे सम्मानित पेशों में भी ऐसे लोग घुस आए हैं। वे परजीवियों जैसे हैं।’

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!