Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur News : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक हुए लूट का शिकार, मॉर्निंग वाक करते बाइक सवार मोबाइल छीन कर भागा

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान राजधानी रायपुर में एक बड़ी घटना सामने आई है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता धरमलाल कौशिक लूट की घटना का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान एक बाइक सवार बदमाश उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, धरमलाल कौशिक सुबह करीब सवा 8 बजे घर से टहलने निकले थे। इसी दौरान बाइक पर आए एक युवक ने उनका मोबाइल झपट लिया और मौके से भाग निकला। घटना के समय कौशिक अकेले थे।

घटना के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

See also  CG BREAKING:जिले के बड़ाजी थाने में तैनात एक युवा आरक्षक ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या कर ली पेड़ पर लटका मिला शव…

गौरतलब है कि रायपुर में लगातार मोबाइल लूट की घटनाएं सामने आ रही हैं। दो दिन पहले ही पंडरी इलाके में एक युवक पर ब्लेड से हमला कर उसका मोबाइल लूट लिया गया था। लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाओं से शहरवासियों में डर का माहौल है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!