Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

फिर सुलग उठा मणिपुर ! 2 नागरिकों की हत्‍या के बाद तनाव… UNC का बंद का ऐलान, माहौल तनावपूर्ण

न्यूज डेस्क : मणिपुर एक बार फिर हिंसा की आग में झुलसता नजर आ रहा है। उखरूल जिले में शनिवार को अज्ञात हमलावरों ने एक रिटायर्ड आर्मी जवान समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद राज्य में तनाव का माहौल बन गया है और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

उखरूल में घात लगाकर हमला
जानकारी के मुताबिक, रिटायर्ड आर्मी जवान एसडब्ल्यू चिनाओशांग (46) और यरुइंगम वाशुम (42) इंफाल से उखरूल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे उग्रवादियों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सुनियोजित साजिश की ओर इशारा करती है।

See also  Criminals Parade Raigarh : सुधर जाओ वरना घर से न निकलना: रायगढ़ पुलिस की बदमाशों को दो टूक, एसएसपी ने 100 अपराधियों को व्यक्तिगत तौर पर चेताया

NIA करेगी हाई-प्रोफाइल जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी है। केंद्रीय एजेंसी अब इस हमले के पीछे की साजिश, नेटवर्क और संभावित आतंकी कनेक्शन की जांच करेगी।

तीन दिन के बंद का ऐलान
इस घटना के विरोध में यूनाइटेड नागा काउंसिल (UNC) ने तीन दिन के पूर्ण बंद का आह्वान किया है। संगठन का कहना है कि लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से नागा समुदाय में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। उन्होंने सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सड़क पर उतरे लोग, बढ़ा आक्रोश
हत्या के विरोध में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए हैं। इम्फाल सहित कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन और मशाल जुलूस निकाले गए। लोगों का कहना है कि सरकार सुरक्षा देने में नाकाम साबित हो रही है।

Advertisment

सीएम की शांति की अपील
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्रवाई होगी।

See also  “हमने बनाया है हम ही संवारेंगे”के तर्ज पर जांजगीर-चांपा में 50 सीटों वाले मेडिकल कॉलेज को मिली स्वीकृति, क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि — इंजीनीयर रवि पाण्डेय

पहले भी हो चुकी हैं हिंसक घटनाएं
गौरतलब है कि 7 अप्रैल को भी एक बम धमाके में दो मासूमों की मौत हो गई थी। पिछले दो वर्षों में मणिपुर जातीय हिंसा से बुरी तरह प्रभावित रहा है, जिसमें सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं।

फिर बढ़ता तनाव, क्या बिगड़ेंगे हालात?
हालांकि हाल ही में राज्य में शांति बहाल होने के संकेत मिले थे, लेकिन इस ताजा घटना ने एक बार फिर हालात बिगाड़ दिए हैं। सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है और संदिग्धों की तलाश जारी है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!