Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सक्ती वेदांता प्लांट हादसा: मृतकों के परिजनों को 35 लाख मुआवजा, एक सदस्य को नौकरी का आश्वासन

सक्ति। सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण बॉयलर विस्फोट ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। हादसे में 34 मजदूर झुलसे, जिनमें से 16 की मौत हो चुकी है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं।

धमाका इतना तेज था कि पूरे प्लांट परिसर में आग और धुएं का गुबार फैल गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और मजदूर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

घटना के बाद कंपनी प्रबंधन ने मुआवजे का ऐलान किया है। प्रत्येक मृतक के परिजनों को 35 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जबकि गंभीर रूप से घायलों को 15 लाख रुपये तक देने की बात कही गई है। साथ ही मृतकों के परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी देने का आश्वासन भी दिया गया है।

See also  Bilaspur Police : जंगल में जुआ खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार

गंभीर रूप से घायल मजदूरों का इलाज रायपुर के कालड़ा अस्पताल में जारी है, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। इस हादसे के बाद औद्योगिक सुरक्षा मानकों पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों और श्रमिक संगठनों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल प्रशासन राहत और उपचार कार्यों के साथ-साथ पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!