Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

वेदांता प्लांट हादसा अपडेट: मौत का आंकड़ा 8 पहुंचा, कई मजदूरों की हालत गंभीर

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित Vedanta Power Plant में हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। इस हादसे में दो दर्जन से अधिक मजदूर घायल हैं, जिनमें कई की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघीतराई स्थित प्लांट में हुए इस विस्फोट के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई थी। हादसा इतना भयावह था कि कई मजदूर इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।

घायलों को इलाज के लिए रायगढ़ के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार कई की स्थिति नाजुक है, जिससे मृतकों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका बनी हुई है।

See also  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा पर हुआ त्वरित अमल, पत्थलगांव में अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट की हुई शुरुआत...

घटना के बाद प्लांट गेट के बाहर मजदूरों और परिजनों में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों ने नारेबाजी करते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्रशासन और पुलिस टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस हादसे के बाद प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था और संभावित लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!