Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : रायपुर में बेलगाम ई-रिक्शा का तांडव, महिला को कुचलकर भागा चालक, 18 टांके लगे

रायपुर। रायपुर में एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने सड़क किनारे खड़ी महिला को कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में एक स्कूटी सवार युवक भी इसकी चपेट में आकर चोटिल हो गया। टक्कर के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

यह घटना 5 अप्रैल की शाम पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अश्वनी नगर स्थित अरिहंत कॉम्प्लेक्स के सामने हुई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। पीड़िता पूर्णिमा के अनुसार, वह घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी।

See also  RCB vs MI Raipur IPL : रायपुर IPL: RCB ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला; हार्दिक पांड्या बाहर, सूर्या कर रहे कप्तानी

टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला सड़क पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट आई। डॉक्टरों ने उनके सिर में 18 टांके लगाए हैं। पीठ में अंदरूनी चोट के कारण खून के थक्के जम गए हैं और चेहरे पर भी चोटें आई हैं। उसी दौरान वहां से गुजर रहा एक स्कूटी सवार युवक भी ई-रिक्शा की चपेट में आ गया, जिससे वह भी घायल हो गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। महिला का इलाज फिलहाल एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत पर निगरानी रखी जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए पहले महिला और फिर स्कूटी सवार को टक्कर मारी, और इसके बाद बिना रुके मौके से भाग गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Advertisment

सूचना मिलने पर पुरानी बस्ती पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार चालक और वाहन की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा और उसके खिलाफ लापरवाही व गंभीर चोट पहुंचाने की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

See also  स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने आपातकालीन आईसीयू का किया उद्घाटन, बलरामपुर जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!