Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

आंध्र प्रदेश में भीषण बस हादसा! यात्रियों से भरी बस की टिपर लॉरी से टक्कर, 13 लोग जले जिंदा, कई घायल, वीडियो

न्यूज डेस्क : आंध्र प्रदेश में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। मार्कापुरम के पास रायवरम इलाके में यात्रियों से भरी एक बस की टिपर लॉरी से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में तुरंत आग लग गई।

बस बनी आग का गोला
हादसे के बाद बस आग की लपटों में घिर गई और देखते ही देखते पूरी बस जलकर खाक हो गई। इस भयावह आग में करीब 13 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

18 लोग घायल
इस हादसे में करीब 18 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

See also  Box Office: पावर स्टार के सामने अक्षय कुमार-अरशद वारसी की दहाड़, दोगुनी हुई Jolly LLB 3 की कमाई

https://x.com/Mithileshdhar/status/2036991813559738702?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2036991813559738702%7Ctwgr%5Ebd912abcff5d36a46edac147f24d2b43fed27f81%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnishaanebaz.com%2Fandhra-bus-accident-markapuram-fire-death-injured%2F

राहत और बचाव कार्य जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। आग पर काबू पाने के बाद घायलों को बाहर निकाला गया।

Advertisment

हादसे के कारणों की जांच
प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!