Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur Crime : कालीबाड़ी नेहरू नगर में सूखे नशे के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर मुकेश बनिया गिरफ्तार

रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कालीबाड़ी नेहरू नगर क्षेत्र में सक्रिय अवैध नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए लंबे समय से फरार हिस्ट्रीशीटर मुकेश बनिया को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई डीसीपी (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और डीसीपी (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता की संयुक्त मॉनिटरिंग में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना सिटी कोतवाली की टीम ने की।

पुलिस के अनुसार, मुकेश बनिया लंबे समय से फरार था और मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश व उड़ीसा में लगातार ठिकाने बदल रहा था। कार्रवाई की शुरुआत 24 फरवरी 2026 को हुई, जब नेहरू नगर नरैया तालाब क्षेत्र में अब्दुल जाफर और सुनील जगत को गांजा की फुटकर बिक्री करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ के आधार पर कालीबाड़ी क्षेत्र में नाले के पास बने एक हाइडआउट पर दबिश दी गई, जहां से करीब 7 किलो 397 ग्राम गांजा, भारी मात्रा में पैकिंग सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, वाई-फाई उपकरण, सीसीटीवी कैमरे और मोशन सेंसर बरामद किए गए। यह ठिकाना पुलिस से बचने के लिए आधुनिक तकनीक से लैस था। अब्दुल जाफर के खिलाफ पहले से 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

See also  प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर मनमोहक रकसगंडा वॉटरफॉल...

इसके बाद 25/26 फरवरी की दरम्यानी रात मुखबिर की सूचना पर नरेश्वर मंदिर, नरैया तालाब क्षेत्र में छापेमारी कर मुकेश बनिया और उसके भाई संजू को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से लगभग 6 किलो 119 ग्राम गांजा, एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, 2400 अल्प्राजोलम की नशीली गोलियां और मोबाइल फोन बरामद किए गए।

मुख्य आरोपी मुकेश बनिया के खिलाफ 31 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें हत्या, आर्म्स एक्ट, मारपीट, अवैध शराब बिक्री और एनडीपीएस एक्ट के मामले शामिल हैं। उसके भाई संजू के खिलाफ भी 15 से अधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, पॉक्सो एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और चोरी के अपराध शामिल हैं।

See also  कलेक्टर ने किया सकरेली कला के हायर सेकेण्डरी स्कूल का निरीक्षण...

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(बी), 21(बी) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। मामले की जांच जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सूखे नशे के खिलाफ शून्य सहनशीलता की नीति के तहत आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!