Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

शासन की योजनाओं का लाभ ले रहे हितग्राहियों का भाजयुमो करेगा सम्मान : टिकरिहा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के जन्म दिवस पर प्रदेशभर में युवा मोर्चा करेगा विभिन्न कार्यक्रम

रायपुर। भाजयुमो जिला अध्यक्ष आकाश सिंह ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 62वें जन्मदिन पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के नेतृत्व में राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे हितग्राहियों का सम्मान करेगा। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष टिकरिहा ने मोर्चा के सभी पदाधिकारी का ऑनलाइन वर्चुअल बैठक लेते हुए कहा कि आज प्रदेश का हर परिवार सरकार की किसी-न-किसी योजना का लाभ ले रहा है। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। तेंदूपत्ता संग्राहकों से 5500 रुपए में तेंदूपत्ता की खरीदी की जा रही है। प्रदेश के लगभग 27 लाख किसानों से 3100 रु. प्रति क्विंटल की दर पर धान की खरीदी की जा रही है। इसके साथ ही प्रदेश में केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के लगभग 26 लाख हितग्राही लाभ ले रहे हैं। टिकरिहा ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आज छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। हमें मुख्यमंत्री श्री साय के जन्मदिन पर प्रदेश सरकार को योजनाओं का लाभ ले रहे हितग्राहियों का सम्मान करना है।

See also  बिलासपुर में SSP का ‘एक्शन मोड’ ऑन… सड़कों पर गुंडागर्दी करने वालों पर सीधा प्रहार, 513 पर कार्रवाई से मचा हड़कंप

भाजयुमो जिला अध्यक्ष आकाश सिंह ने बताया जिला के सभी मंडल में कार्यक्रम की तैयारी को लेकर युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता लगे हुए है, निश्चित ही विष्णुदेव जी की सुशासन की सरकार में सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को मिल रहा है। महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैऔर छत्तीसगढ़ विकसित राज्य की ओर अग्रसर है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!