Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

गणतंत्र दिवस परेड में ट्रूप 325 जांजगीर के जेडी कैडेट को प्रथम एवं जेडब्लू को द्वितीय स्थान मिला, एनसीसी अधिकारी दिनेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में कैडेटों को मिला 18वीं बार प्रथम स्थान, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया पुरस्कृत

जांजगीर-चांपा। 77 वें गणतंत्र दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय जूनियर परेड में पीएमश्रीशाउमावि क्र 1 जांजगीर ट्रूप क्र 325 के बालक एनसीसी कैडेट्स को प्रथम एवं बालिका एनसीसी कैडेट्स को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि वित्त, वाणिज्यिक कर,आवास, पर्यावरण और योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री ओ.पी.चौधरी, कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं एसपी विजय पांडेय द्वारा एनसीसी अधिकारी फर्स्ट ऑफिसर दिनेश चतुर्वेदी एवं कैडेटों को शील्ड एवं प्रमाणपत्र के साथ पुरस्कृत किया गया। परेड का नेतृत्व जेडी में सार्जेंट आर्यन वैष्णव एवं जेडब्ल्यू में अनन्या पांडेय द्वारा किया गया। एनसीसी अधिकारी दिनेश चतुर्वेदी के कुशल मार्गदर्शन में विद्यालय को जिला स्तरीय परेड में अट्ठारहवीं बार प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। वे 11 साल से एनसीसी अधिकारी के रूप में कार्य कर रहे हैं। विद्यालय की एनसीसी को 5 दशक से ज्यादा हो गया है। परेड में 25 जेडी एवं 25 जेडब्ल्यू कैडेट्स शामिल हुए। सौरभ, जैनेन्द्र, ओमदिव्य एवं संदीप ने पायलेटिंग किया। इस सफलता पर 1 सीजी एनसीसी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल सेंथिल कुमार एस, एडम ऑफिसर कर्नल अमित यादव, डीईओ अशोक सिन्हा, सहायक क्रीड़ा अधिकारी रमेश तिवारी, विद्यालय की प्राचार्य परमेश्वरी सोनी एवं शिक्षकों में हर्ष व्यक्त किया।

See also  Women’s ODI World Cup 2025: वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया स्क्वाड का एलान, मिचेल स्टार्क की पत्नी संभालेंगी कमान

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!