Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

SECL मुख्यालय में सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिया अंशदान…

बिलासपुर,08दिसंबर। सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर 8 दिसंबर 2025 को एसईसीएल मुख्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने शहीद सैनिकों के आश्रितों के कल्याण के लिए बनाए गए सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में अपना अंशदान दिया।

कार्यक्रम में निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक तकनीकी (योजना-परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र सहित विभिन्न विभागाध्यक्ष, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने झंडा दिवस की महत्वता बताते हुए शहीद परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

सशस्त्र सेना झंडा दिवस की शुरुआत वर्ष 1949 में हुई थी और तब से हर वर्ष 7 दिसंबर को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन झंडे की खरीद और अंशदान के माध्यम से प्राप्त राशि शहीद सैनिकों के परिवारों के कल्याण, पुनर्वास और सहायता योजनाओं में खर्च की जाती है।

See also  सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में नवजात शिशुओं का आधार कार्ड निर्माण, स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने ऑपरेटर्स को दिया टैबलेट और फिंगरप्रिंट स्कैनर...

एसईसीएल मुख्यालय में जुटाए गए अंशदान को लेकर प्रबंधन ने बताया कि संस्था आगे भी सामाजिक और राष्ट्रीय महत्व की गतिविधियों में सक्रिय रूप से योगदान देती रहेगी।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!