Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

लिवर के लिए जहर से कम नहीं हैं ये हेल्दी फूड्स, रोज खाने से जा सकती है जान!

लिवर की बीमारी पिछले कुछ समय में बहुत तेजी से बढ़ी है और इसके मामले खासकर युवा पीढ़ी में लगातार सामने आ रहे हैं. यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें लिवर के भीतर धीरे-धीरे चर्बी जमा होने लगती है और समय के साथ यह लिवर के काम को कमजोर कर देती है. शुरुआत में इसके लक्षण हल्के होते हैं, लेकिन अनदेखा करने पर यह गंभीर दिक्कतें पैदा कर सकता है. एक्सपर्ट के अनुसार, फैटी लिवर का विशेष कारण गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल है. अगर समय पर फैटी लिवर का इलाज न हो तो ये लिवर सिरोसिस बन जाता है, जो एक जानलेवा बीमारी है.

क्सपर्ट्स के मुताबिक, लिवर खराब होने की शुरुआत फैटी लिवर से होती है और फिर सिरोसिस और लिवर फैल तक जाती है. इसका बड़ा कारण गलत खानपान है. कई बार लोग अपनी डाइट में कुछ चीजें रोज शामिल करते रहते हैं जिन्हें वे बेहद हेल्दी मानते हैं, जबकि वही चीजें धीरे-धीरे लिवर में चर्बी बढ़ाने लगती हैं. ऐसे में यह समझना जरूरी हो जाता है कि हमारे खाने में छुपी कौन सी हेल्दी दिखने वाली चीजें सच में लिवर के लिए जोखिम बन रही हैं. आइए जानें, ऐसी कौन सी हेल्दी चीजें हैं जो लिवर को फैटी बनाती हैं.

See also  विश्व संगीत दिवस: संजय लीला भंसाली के प्रतिष्ठित संगीत रत्नों के जादुई ध्वनि परिदृश्य में गोता लगाएँ

हेल्दी समझे जाने वाली ये चीजें लिवर को करती हैं फैटी

पैक फ्रूट जूस

दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में लिवर ट्रांसप्लांट और हेपेटो-बिलियरी सर्जरी विभाग के निदेशक और प्रमुख डॉ. उषस्त धीर (Dr. Ushast Dhir) बताते हैं कि पैक फ्रूट जूस को लोग हेल्दी मानकर रोज पीते हैं, लेकिन बाजार में मिलने वाले पैक्ड जूस में शुगर काफी ज्यादा होती है और फाइबर बहुत कम होता है. इनमें मौजूद फ्रक्टोज़ सीधे लिवर में जमा होकर फैट बढ़ाने लगता है, जिससे फैटी लिवर का जोखिम बढ़ता है. यहां तक कि घर का बना जूस भी फाइबर कम होने की वजह से उतना फायदेमंद नहीं होता. इसलिए जूस की जगह पूरा फल खाना लिवर के लिए कहीं ज्यादा बेहतर है.

Advertisment

फ्लेवर्ड योगर्ट

दही हेल्दी है, लेकिन बाजार में मिलने वाले फ्लेवर्ड योगर्ट में शुगर, प्रिज़रवेटिव और आर्टिफिशियल फ्लेवर बहुत ज्यादा होते हैं. ये लिवर में सूजन और फैट जमा करने का खतरा बढ़ाते हैं. अगर दही लेना हो तो प्लेन योगर्ट या घर का बना दही बेहतर है.

See also  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का भूमिपूजन किया...

इंस्टेंट ओट्स वाले पैकेट

ओट्स हेल्दी होते हैं, लेकिन इंस्टेंट ओट्स वाले पैकेट में ज्यादा शुगर, फ्लेवर और सोडियम होता है. ये पचने में भले आसान हों, लेकिन लगातार सेवन करने पर लिवर पर लोड बढ़ा सकते हैं. ऐसे में स्टील-कट ओट्स या रोल्ड ओट्स बेहतर विकल्प हैं.

रिफाइंड ग्रेन

सफेद ब्रेड, सफेद चावल जैसे रिफाइंड ग्रेन लिवर में फैट बढ़ाने का जोखिम बढ़ाते हैं. यह जल्दी पच जाते हैं और ब्लड शुगर तेजी से बढ़ाते हैं, जिससे लिवर पर लोड बढ़ता है. यहां तक कि 100% होल-ग्रेन वाली ब्रेड या पास्ता भी अगर ज्यादा मात्रा में खाए जाएं, तो अधिक कार्ब्स लिवर में फैट जमा कर सकते हैं.

नट्स और सीड्स का ओवर कंजम्पशन

नट्स और सीड्स हेल्दी हैं, लेकिन इनकी मात्रा ज्यादा होने पर कैलोरी और फैट जरूरत से ज्यादा हो जाता है. खासकर अगर ये रोस्टेड-सॉल्टेड हों तो लिवर के लिए और भी नुकसानदेह बन जाते हैं. रोज बस एक छोटी मुट्ठी ही काफी है.

See also  ‘गाथा श्रीराम मंदिर की’ : एक संगीतमय प्रस्तुति, राजिम कुंभ कल्प के पहली बार सुनी और देखी जाएगी श्री राम मंदिर के 500 वर्षों का इतिहास, राजिम कुम्भ कल्प में 3 मार्च हो होगी प्रस्तुति...

लिवर की अच्छी सेहत के लिए क्या खाएं?
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट का संतुलन जरूरी है. हरी सब्जियां, बीन्स, दाल, फल, सलाद और साबुत अनाज लिवर की सफाई में मदद करते हैं और फैट जमा होने से रोकते हैं. ओमेगा-3 वाले फूड्स जैसे मछली, अखरोट और चिया सीड्स लिवर की सूजन कम करते हैं. इसके अलावा, बिना चीनी वाली कॉफी, ग्रीन टी, नींबू पानी और पर्याप्त पानी लिवर को डिटॉक्स करने में सहायक होते हैं. रेड मीट और ज्यादा तले भोजन से दूरी बनाए रखना जरूरी है, क्योंकि ये लिवर में चर्बी बढ़ाते हैं.

लिवर के लिए ये भी जरूरी
रोज 30 मिनट फिजिकल एक्टिविटी करें.

वजन कंट्रोल करें.

ज्यादा शुगर और फ्राइड फूड कम करें.

अल्कोहल से दूरी बनाए.

नियमित हेल्थ चेक-अप जरूर कराएं.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!