Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

केंद्रीय मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा का छत्तीसगढ़ दौरा: बस्तर ओलंपिक के समापन में होंगे शामिल

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर छत्तीसगढ़ का दौरा करने वाले हैं। वे 13 दिसंबर को जगदलपुर पहुंचकर बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में मुख्य अतिथि की भूमिका निभाएंगे। इसी दिन राज्य सरकार अपने दो साल पूरे होने का जश्न भी मनाएगी।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री शाह का यह दौरा राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 13 दिसंबर को सरकार अपने दो वर्षों के कामकाज की रिपोर्ट जनता के सामने रखेगी और मुख्यमंत्री सहित कैबिनेट के वरिष्ठ सदस्य प्रदेशभर में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसी क्रम में 22 दिसंबर को सरकार के दो वर्ष का औपचारिक समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के आने की पुष्टि है। वे राज्य में चल रही योजनाओं और उपलब्धियों का आकलन करेंगे।
बस्तर ओलंपिक, जो क्षेत्रीय खेल और लोक-संस्कृति को बढ़ावा देने वाला प्रमुख आयोजन है, इस साल हजारों प्रतिभागियों को मंच दे रहा है। 11 दिसंबर से जगदलपुर में संभाग स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें करीब साढ़े तीन हजार खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। गृह मंत्री अमित शाह विजेताओं को सम्मानित करेंगे। उल्लेखनीय है कि वे पिछले साल भी इस आयोजन में शामिल हुए थे।

See also  डिप्रेशन से मुक्त होना है तो करें ईर्ष्या का त्याग : मनीष सागरजी महाराज

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!