Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नाबालिग बालिका से छेडखानी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, थाना अकलतरा पुलिस की कार्यवाही

जांजगीर-चांपा। घर में घुसकर नाबालिग बालिका से छेडखानी करने के मामले में दो आरोपियों को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के विरुद्ध धारा 333, 296,115 (2),324 (1), 74, 3(5) बीएनएस 08 पाक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
पीड़िता नाबालिक बालिका दिनांक 08 नवम्बर 25 के दोपहर घर में थी तभी आरोपियों द्वारा घर अंदर घुसकर पीड़िता को बेईजत्ती करने की नियत से उसे छेड़छाड़ करने लगे पीड़िता चिल्लाई तो दोनों आरोपी भाग गए जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
थाना अकलतरा पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए विवेचना दौरान दोनों आरोपियों को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से आरोपी संजू बरेठ उम्र 20 वर्ष एवं अतुल यादव उम्र 20 वर्ष दोनो निवासी खोड थाना अकलतरा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा, म.प्र.आर.स्वाती गिरोलकर, जयप्रकाश रात्रे का सराहनीय योगदान रहा।

See also  जांजगीर चांपा विधानसभा से गुलशन सोनी प्रबल दावेदार, जनसंपर्क से कांग्रेस के पक्ष में बना रहा है माहौल...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!