Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बालोद में कलयुगी पत्नी ने बेटे संग मिलकर की पति की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बालोद,30अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने ही बेटे के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने सबूत मिटाने के इरादे से शव को प्लास्टिक की बोरी में भरकर मोटरसाइकिल से 12 किलोमीटर दूर जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्या का खुलासा 24 घंटे के भीतर करते हुए मां-बेटे दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के गुरामी गांव का है।

घटना की शुरुआत तब हुई जब मंगलवार सुबह गुरामी गांव के जंगल में ग्रामीणों ने एक अज्ञात व्यक्ति का खून से लथपथ शव देखा। शव के पास खून के निशान और संघर्ष के संकेत दिखाई दिए।

See also  अमानक चावल की आपूर्ति को लेकर जैजैपुर विधायक ने की मुख्यमंत्री से शिकायत...

ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना डौंडीलोहारा थाना पुलिस को दी। पुलिस टीम और फॉरेंसिक यूनिट मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम और प्रारंभिक जांच के बाद मृतक की पहचान भूषण नेताम (45 वर्ष), पिता लैनूराम नेताम, निवासी अरजपुरी थाना मनचुवा के रूप में की गई। शुरुआती जांच में हत्या की कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई, लेकिन जब पुलिस ने मृतक के पारिवारिक संबंधों की छानबीन की।

शक की सुई परिवार के सदस्यों की ओर घूम गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी और बेटे से सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। आरोपी बेटे लीलेश कुमार नेताम ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन वह और उसके पिता दोनों शराब पी रहे थे।

See also  KORBA : बांकीमोगरा पुलिस की रात में बड़ी कार्रवाई, रेलवे ट्रैक काटकर चोरी करने वाला सक्रिय कबाड़ गिरोह पकड़ा

नशे की हालत में बाप-बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर बेटे ने पास में रखे लोहे के धारदार बसूले (कुल्हाड़ीनुमा औजार) से अपने पिता के सिर पर वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

Advertisment

हत्या के बाद मां सकुल बाई नेताम (44 वर्ष) ने बेटे के अपराध को छुपाने में उसका साथ दिया। दोनों ने मिलकर शव को प्लास्टिक की बोरी में भरकर घर से करीब 12 किलोमीटर दूर गुरामी के जंगल में मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 07 AL 7912) से ले जाकर फेंक दिया। इसके बाद दोनों ऐसे व्यवहार करने लगे मानो कुछ हुआ ही न हो।

See also  सड़क दुर्घटना में प्रभावित साहू परिवार के परिजनों से मिलने गृहग्राम पहुंचे गृहमंत्री, व्यक्त की संवेदना...

पुलिस ने जांच के दौरान जब मृतक की अंतिम गतिविधियों और मोबाइल लोकेशन को ट्रेस किया, तो शक पुख्ता हो गया। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार बसूला, मोटरसाइकिल, और प्लास्टिक की बोरी जब्त कर ली है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि हत्या के पीछे कोई और कारण या षड्यंत्र तो नहीं था। यह वारदात पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। ग्रामीणों ने कहा कि यह मामला रिश्तों में विश्वास और मानवता को झकझोर देने वाला है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!