Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

शराब पार्टी कर रहे युवकों ने पुलिस पर किया हमला, डायल-112 की गाड़ी की चाबी भी छीन ली

भिलाई/दुर्ग। दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में शराब पार्टी कर रहे कुछ युवकों ने पुलिस के साथ मारपीट की और डायल-112 गाड़ी की चाबी भी छीन ली। यह घटना 23 अक्टूबर की रात की है।

जानकारी के अनुसार, जामुल थाना पुलिस की पेट्रोलिंग टीम रावण भाठा क्षेत्र में झगड़े की सूचना पर गई थी। लौटते समय शिवपुरी मोड़ के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार में पांच युवक तेज आवाज में गाने बजाते हुए शराब पी रहे थे। पुलिस ने उन्हें समझाइश देने की कोशिश की, लेकिन युवक भड़क गए और गाली-गलौज के साथ पुलिस पर हमला कर दिया।

See also  रीजनल साईंस सेन्टर नें स्कूली बच्चों के साथ मनाया विश्व ओजोन दिवस, सभी जीवों की रक्षा के लिए ओजोन परत महत्वपूर्ण: महानिदेशक बजाज...

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने सभी पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!