Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

100 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार, थाना जांजगीर पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। जांजगीर पुलिस ने 100 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 02 आरोपी को गिरफ्तार किया है।
 विजय कुमार पाण्डेय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में तथा CSP जांजगीर श्रीमति कविता ठाकुर के नेतृत्व में थाना जांजगीर पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध रेड कार्यवाही किया गया। जिसमें मुखबिर सूचना पर आरोपी कृष्णा गोड उम्र 23 साल निवासी बनारी सबरीया डेरा के कब्जे कुल 60 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं आरोपी गोपाल गोड उम्र 35 साल निवासी बनारी सबरीया डेरा थाना जांजगीर के कब्जे  40 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जुमला कीमती 20,000 ₹ रुपये बरामद किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाए जाने से विधिवत  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
 उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी जांजगीर, ASI नरेंद्र डीक्सेना का सराहनीय योगदान रहा।

See also  C.G News : 10वीं-12वीं के छात्रों पर बढ़ा आर्थिक बोझ! माशिमं ने बढ़ाया परीक्षा शुल्क, 460 की जगह अब देने होंगे इतने पैसे

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!