Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

प्रार्थना सभा में धर्मांतरण का आरोप: बजरंग दल और ईसाई समुदाय में झड़प…

दुर्ग,15 सितंबर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रविवार को धर्मांतरण के आरोप को लेकर बड़ा बवाल हो गया। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के जेल रोड स्थित एक मकान में ईसाई समुदाय द्वारा प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही थी। आरोप है कि सभा की आड़ में धर्मांतरण कराया जा रहा था।

सूचना मिलने पर बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी की और वहीं हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और झड़प की स्थिति बन गई।

झड़प और आरोप
बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ईसाई समुदाय लगातार धर्मांतरण करा रहा है। इसी बीच जॉन नामक व्यक्ति पर कार्यकर्ताओं से हाथापाई करने का आरोप लगा। बजरंग दल की छत्तीसगढ़ इकाई के कार्यकर्ता ज्योति शर्मा ने आरोप लगाया कि जॉन को बाहर से फंडिंग मिलती है और वह ऐसे मामलों में हमेशा सक्रिय रहता है। उन्होंने प्रशासन से जॉन को जिला बदर करने और उसकी बैंक डिटेल की जांच की मांग की।

See also  सरगुजा की भाजियों का स्वाद मैं आज तक नहीं भूला : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सरगुजा के ग्रामीणों को मुख्यमंत्री ने आत्मीयता से कराया भोजन, भेंट-मुलाकात के दौरान जिन ग्रामीणों के घर मुख्यमंत्री ने किया भोजन उन्हें सपरिवार मुख्यमंत्री निवास में कराया भोज, सरगुजा की छात्रा मधुलिका की स्केचिंग से प्रभावित हुए मुख्यमंत्री, खैरागढ़ विश्वविद्यालय में प्रवेश हेतु सहायता के दिए निर्देश...

पुलिस का हस्तक्षेप
स्थिति बिगड़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जब पुलिस पादरी को थाने ले जाने लगी तो भीड़ ने गाड़ी रोकने की कोशिश की। हालात नियंत्रण से बाहर होते देख अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा। बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया।

दुर्ग शहर एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची थी। वहां बजरंग दल और ईसाई समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति बनी। दोनों पक्षों को समझाइश दी गई है और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisment

तनाव बरकरार
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं, बजरंग दल ने चेतावनी दी है कि यदि इस तरह की गतिविधियाँ जारी रहीं, तो वे बड़े आंदोलन की राह पकड़ेंगे।

See also  CSK vs RCB: 17 सालों से जिसके लिए तरस रहे हैं विराट कोहली, क्या वो अब धोनी के घर में मिलेगा?...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!