Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सरपंच पति ने साजिश रचकर उप सरपंच की हत्या की, शव और बाइक को नदी में फेंका, लाश की तलाश जारी…

जांजगीर-चांपा। 06 सितंबर की रात से लापता करही गांव के उपसरपंच के मामले ने नया मोड़ ले लिया है. उपसरपंच महेंद्र बघेल की शराब पार्टी के बहाने हत्या कर दी गई है. वारदात को पुरानी रंजिश में अंजाम दिया गया है. मामले में पुलिस ने सरपंच पति समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. फिलहाल शव की तलाश के लिए पुलिस और एसडीआरएफ की टीम जुटी है. जानकारी के मुताबिक, उपसरपंच महेंद्र बघेल 6 सितंबर की रात 10 बजे से लापता था. आसपास ढूंढने और परिचितों से पूछने के बाद भी महेंद्र नहीं मिला तो परिजनों ने बिर्रा थाने में शिकायत दी थी. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 से 7 संदेहियों को हिरासत में लेकर कड़ाई पूछताछ की तो उन्होंने सारा राज उगल दिया.

See also  जनसेवक अमर सुल्तानिया के द्वारा जांजगीर नगर के युवतियों को सत्य घटना पर आधारित फिल्म द केरला स्टोरी दिखाया गया...

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने उप सरपंच महेंद्र बघेल की हत्या करने की बात कबूल कर ली. बताया कि उप सरपंच महेंद्र बघेल को शराब पार्टी के लिए स्कूल परिसर बुलाया. कुछ पेग छलकाने के बाद महेंद्र बघेल की गला दबा कर हत्या कर दी गई. बाद में शव और बाइक को नदी मे फेंक दिया. शव को ढूंढने के लिए करही गांव से लेकर महानदी के अंतिम छोर तक ड्रोन और एसडीआरएफ की मदद ली जा रही है. वहीं हत्या की वारदात से ग्रामीणों में रोष है. पुलिस ने नदी से उपसरपंच की बाइक को बरामद कर लिया है. फिलहाल शव की तलाश जारी है.

See also  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने आरक्षक भर्ती प्रक्रिया पर लगाई रोक...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!