Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

विधायक कश्यप की उपस्थिति में युवकों ने किया कांग्रेस प्रवेश…

पार्टी की नीति व विधायक ब्यास कश्यप के क्षेत्र के प्रति सक्रियता से प्रभावित होकर दर्जनों युवकों ने थामा कांग्रेस का दामन,
 
जांजगीर-चांपा। जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चाम्पा की विस्तारित बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त जिला प्रभारी आशीष सिंह ठाकुर एवं जांजगीर-चाम्पा विधायक ब्यास कश्यप तथा जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पैगवार की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की नीति से प्रभावित होकर जांजगीर नगर के युवा नेता लाला राठौर ने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश लिया। लाला राठौर के साथ शिव शंकर टंडन, दिनेश सिरमौर, कुंभ सारथी, गोलू सारथी, रवि यादव, विकी पैगवार, ईश्वर साहू, अजित राठौर ने भी कांग्रेस का गमछा पहन कांग्रेस प्रवेश किया। विदित हो कि अकलतरा रोड जांजगीर स्थित होटल हरियाली हेरीटेज में 7 सितंबर रविवार को संगठन सृजन अभियान के तहत मंडल एवं सेक्टर पुनर्गठन कार्य की समीक्षा एवं 9 सितंबर को बिलासपुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित वोट चोर, गद्दी छोड़  रैली की तैयारी के लिये बैठक आयोजित किया गया था। बैठक में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष दिनेश शर्मा, जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सदस्य लोकेश राठौर, नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला के नेता प्रतिपक्ष प्रिंस शर्मा, महिला कांग्रेस कमेटी से श्रीमती सीमा शर्मा सहित पार्टी के सक्रिय कार्यकर्तागण विशेष रूप से मौजूद रहे।

See also  आप उधर सम्हालिए गुरुदेव ! इधर हम लोग संभालेंगे, आप चिंता न करें उसके सभी पैतरे को हम लोग अच्छी तरह से समझते हैं, अब वह अफवाह उड़ाना शुरू करेगा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!