Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

रक्षित केंद्र जांजगीर में स्कूल वाहन की जांच हेतु शिविर का आयोजन किया गया,  शिविर में जिले भर के 79 स्कूल वाहनों की जांच की गई एवं 18 वाहनों पर कार्यवाही कर 43 हजार जुर्माना वसूल किया…

 रक्षित केंद्र जांजगीर में स्कूल वाहन की जांच हेतु शिविर का आयोजन किया गया
 
शिविर में जिले भर के 79 स्कूल वाहनों की जांच की गई
 
 माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्धारित मापदंड को पूरा नहीं करने पर 18 वाहनों पर कार्यवाही कर 43 हजार जुर्माना वसूल किया
 
 जांजगीर-चांपा।  पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशानुसार शिक्षण सत्र की सुरुवात के पहले यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 15 जून 23 को जिले में संचालित निजी स्कूलों के वाहनों की जांच हेतु रक्षित केंद्र जांजगीर में शिविर लगाया गया। आयोजित शिविर में जिले के 79 स्कूली वाहन जिसमे 63 बस एवं 16 छोटी स्कूली वाहनों की जांच की गई। सबसे पहले स्कूली वाहनों का रजिस्ट्रेशन किया गया। इसके बाद स्कूल वाहनों की भौतिक जांच की गई। वाहनों के रजिस्ट्रेशन, परमिट, बीमा वाहन चालक के लाइसेंस की जांच 12 बिंदु अनुसार की गई। इसके बाद वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया जिसमें 03 चालकों को आंखों से संबंधित एवं 8 चालकों को उक्त रक्तचाप की समस्या थी जिन्हें डॉक्टर द्वारा दवाई लेने की सलाह दी गई। वाहनों की जांच के दौरान 18 स्कूल वाहन सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित मापदंड को पूरा नहीं कर सके जिसमें 7 स्कूली वाहन पर परमिट शर्तो का उल्लंघन करना पाए जाने पर प्रत्येक वाहन चालक से पांच ₹5000-5000 रुपये कुल 35 हजार तथा 11 वाहन चालक पर अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई कर 8 हजार जुर्माना लिया गया साथ ही 10 वाहन चालकों को समझाएं देकर छोड़ा गया। यदुमणि सिदार, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चांपा द्वारा स्कूली वाहन चालकों को यातायात नियमों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए यातायात नियमों का पालन करने तेज रफ्तार वाहन न चलाने सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने एवं शराब सेवन कर वाहन न चलाने की समझाइश दी गई।
         स्कूली वाहनों की जांच कार्यवाही के दौरान अनिल सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यदुमणि सिदार, अनु.अधि.पुलिस चाम्पा, प्रदीप जोशी प्रभारी यातायात, प्रदीप शर्मा उपनिरीक्षक परिवहन विभाग एवं यातायात तथा पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

See also  नेशनल हेराल्ड घोटाले पर गरमाई सियासत,  भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश भर में कर रही कांग्रेस कार्यालय का घेराव...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!