Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कोल इंडिया में ड्रेस कोड लागू: 2 लाख से अधिक कर्मचारियों के लिए नए नियम

कोलकाता। भारत सरकार के उपक्रम कोल इंडिया लिमिटेड Coal India Limited में कर्मियों के ऑफिस आने की ड्रेस तय कर दी गई है। अब 2 लाख 19 हजार 951 कर्मचारियों को स्काई ब्लू शर्ट और नेवी कलर का पेंट पहन कर ही ऑफिस आना होगा, जबकि महिला कर्मियों को मैरून साड़ी सूट विथ ब्लैक सलवार सूट या शर्ट पहनना होगा।

ड्रेस कोड के नियम

आदेश की नाफरमानी पर न केवल एब्सेंट लगेगा, बल्कि उस दिन की सैलरी भी काट ली जाएगी।

प्रबंधन बकायदा ड्रेस के लिए राशि भी देगा।

कोल इंडिया Coal India Limited ने ड्रेस कोड के लिए रेपुटेटेड कम्पनी के कपड़े खरीदने का निर्णय लिया है, जिसमें रेमंड्स, ब्लैक बेरी, लुई फिलिप्स, वर्धमान, अरविंद टेक्सटाइल, रामराज कॉटन शामिल हैं।

Advertisment

ड्रेस कोड के लिए खर्च

See also  वन विभाग ने किया ऐसा की रेत चोरों की हो गई छुट्टी, मवेशी जंगली जानवरों के निस्तार का बना साधन...

कोल इंडिया Coal India Limited ने ड्रेस कोड के लिए 2 करोड़ 75 लाख रुपये खर्च करने का निर्णय लिया है।

कर्मचारियों को एक वर्ष में तीन पैंट और तीन शर्ट मिलेंगे।

ड्रेस के धुलाई के लिए 187.50 एवं नर्सिंग स्टाफ के 218.75 रुपया प्रति माह भुगतान होगा।

एपेक्स जेसीसी कमेटी की बैठक में निर्णय

कोल इंडिया Coal India Limited की अपेक्स जेसीसी कमेटी की बैठक में खर्च और सुविधा के साथ ही यह तय किया गया है कि रेपुटेटेड कम्पनी के कपड़े खरीद कर ही ड्रेस सिलवाएं।

बैठक में चेयरपर्सन के रूप में केशव राव, कोऑर्डिनेटर गौतम बनर्जी कोल इंडिया की ओर से वहीं यूनियन्स में बीएमएस के सुजीत सिंह, एचएमएस के विनय सिंह, ए आईटीयू सी के अजय कुमार, सीआईटीयू के मनोज टेथीय शामिल रहे। अब शीघ्र ही एसईसीएल में भी ड्रेस कोड दिखेगा। कोल इंडिया के इस निर्णय से कर्मचारियों में एकरूपता और अनुशासन की भावना बढ़ेगी।

See also  जशपुर में तिहरे हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम-संबंध और चरित्र शंका ने बदली तीन जिंदगियों की कहानी

टेक्निकल सब कमेटी की दूसरी बैठक करीब डेढ़ साल बाद 6 जून को

मानकीकरण कमेटी की टेक्निकल सब कमेटी की दूसरी बैठक करीब डेढ़ साल बाद 6 जून को कोल इंडिया मुख्यालय में होगी।इस बाबत सीआएल के महाप्रबंधक (मा सं – औ सं) गौतम बनर्जी ने 20 मई को पत्र जारी कर दिया है।टेक्निकल सब कमेटी की पहली बैठक 24 जनवरी 2024 को हुई थी।6 जून को होने वाली बैठक में कैडर स्कीम के संशोधित ड्राफ्ट पर चर्चा होगी।यह ड्राफ्ट 204 पेज का है।बैठक में सीआईएल डायरेक्टर एचआर,डायरेक्टर टेक्निकल ऑपरेशन एनसीएल,डायरेक्टर एचआर एसईसीएल, जयंत आसोले(बीएमएस),राघव रघुनंदन(एचएमएस),एसके शर्मा(एटक)और बीके पटेल(सीटू)शामिल होंगे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!