Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कोरबा में बड़ा हादसा, कोयला खदान की दीवार ढहने से दो युवकों की मौत, एक घायल

कोरबा। कोरबा जिले में मंगलवार को एक कोयला खदान की दीवार ढहने से दो युवकों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. शवों तथा घायल को अस्पताल में पहुंचा दिया गया है.

अधिकारियों ने बताया कि घटना सुबह के समय जिले की ‘साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड’ (एसईसीएल) की गेवरा-दीपका खदान में उस वक्त हुई जब मुंडापार बाजार निवासी विशाल यादव (18), धन सिंह कंवर (24) और साहिल धनवार (19) बिना अनुमति क्षेत्र में दाखिल हुए.

उन्होंने बताया कि कथित तौर पर कोयला चोरी करने की कोशिश में खदान की दीवार ढहने से तीनों मलबे में दब गए. अधिकारियों ने बताया कि यादव और कंवर की मौके पर ही मौत हो गई तथा धनवार गंभीर रूप से घायल हो गया.

See also  बिलासपुर में रिश्वतखोरी मामला: प्रधान आरक्षक अनिल साहू दोषी, हेड कांस्टेबल से डिमोट

घायल को पहुंचाया गया अस्पताल
उन्होंने बताया कि मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचित किया. अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और शवों तथा घायल को अस्पताल में पहुंचाया. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

क्या बोले अधिकारी?
एसईसीएल के जनसंपर्क अधिकारी सनीश चंद्र ने बताया कि खदान के बाहरी क्षेत्र की दीवार पर कुछ कोयला रह जाता है और दीवार करीब 15 से 25 फुट ऊंची होती है. उन्होंने बताया कि संभवत: इस स्थान से कोयला चोरी करते समय यह ढह गई जिसके कारण दुर्घटना हुई. चंद्र ने बताया, ‘‘एसईसीएल प्रबंधन ने सभी से अपील की है कि वह इस प्रकार के जोखिम भरे और गैरकानूनी गतिविधियों से दूरी बनाएं तथा किसी प्रकार के प्रलोभन में न आएं.”

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!