Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

एसईसीएल मानिकपुर खदान में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार डंपर दुर्घटनाग्रस्त, ऑपरेटर घायल

कोरबा। एसईसीएल मानिकपुर खदान में देर रात एक गंभीर हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, रात करीब 12 बजे एक भारी-भरकम होल पैक डंपर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। डंपर के पिछले हिस्से के दो पहिए अचानक अलग हो गए, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया।

इस दुर्घटना में डंपर के ऑपरेटर त्रिभुवन राज घायल हो गए। उन्हें तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन की रफ्तार बहुत अधिक थी, और हादसे के समय डंपर के पहिए गोल-गोल घूमते हुए अलग हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही एसईसीएल के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। इस घटना के बाद खदान की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं, और संभावना है कि उच्चस्तरीय जांच की मांग की जा सकती है।

See also  CG High Court: अबॉर्शन की अनुमति के लिए रेप पीड़िता पहुंची हाईकोर्ट, मेडिकल बोर्ड गठन के दिए गए निर्देश…

घटना के तुरंत बाद क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। हादसे ने खदान में काम करने वाले कर्मचारियों में भी चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!