Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नशे में बेटे की बेरहमी से की पिटाई, तड़प-तड़पकर मासूम की हुई मौत

धमतरी। जिले के आमदी गांव से एक दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शराबी पिता ने अपने ही तीन साल के बेटे को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है। घटना दुगली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम संजय मरकाम है, जिसने नशे की हालत में अपने मासूम बेटे शौर्य मरकाम की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आईं। बताया जा रहा है कि बच्चा घायल अवस्था में तड़पता रहा, जिसे तत्काल नरहरपुर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

See also  आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत नवविवाहिता वधु का सम्मान एवं श्लोगन लेखन कार्यक्रम आयोजित, मतदाता एप्प के बारे में दी गई विस्तृत जानकारी...

मासूम की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया है, हर आंख नम है और लोग इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता संजय मरकाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी शराब के नशे में था और इसी दौरान उसने मासूम बेटे की बेरहमी से पिटाई कर दी।

इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि शराब की लत किस हद तक इंसान को अमानवीय बना सकती है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!