Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को जारी करेंगे 20.18 करोड़ रूपए, गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को हो चुका है अब तक 518 करोड़ 71लाख रूपए का भुगतान….

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को जारी करेंगे 20.18 करोड़ रूपए

गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को हो चुका है अब तक 518 करोड़ 71लाख रूपए का भुगतान

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने निवास कार्यालय रायपुर आयोजित कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियो को 20 करोड़ 18 लाख रूपए की राशि का ऑनलाईन अंतरण करेंगे। जिसमें 16 मई से 31 मई तक गौठानों में क्रय किए गए गोबर के एवज में ग्रामीण पशुपालकों को 4.91 करोड़ रूपए तथा गौठान समितियों को 8.98 करोड़ एवं स्व-सहायता समूहों को 6.29करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल है।

See also  जो वायदे किये, वो पूरे किये, छत्तीसगढ़ की सरकार ने किया बहुत अच्छा काम, सांसद राहुल गांधी ने राजीव युवा मितान सम्मेलन के अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए कहा...

गौरतलब है कि गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रेताओं, गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को 15 मई 2023 की स्थिति में 518 करोड़ 71 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। 5 जून को 20.18 करोड़ रूपए का भुगतान होने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 538 करोड़ 89 लाख रूपए हो जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन की सर्वाधिक लोकप्रिय योजनाओं में से एक गोधन न्याय योजना की शुरूआत 20 जुलाई 2020 हरेली पर्व से हुई थी। इस योजना के तहत गौठानों में ग्रामीण पशुपालकों से 2 रूपए किलो में गोबर की खरीदी तथा 4 रूपए लीटर में गौमूत्र की खरीदी की जा रही है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!