Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

30 मार्च तक बनवाएं किसान कार्ड, वरना योजनाओं से वंचित हो सकते हैं किसान…

बिलासपुर। न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर धान बेचने से लेकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने तक, अब सभी सरकारी योजनाओं के लिए किसानों का किसान कार्ड (Farmer ID) पर पंजीकृत होना अनिवार्य कर दिया गया है। कृषि विस्तार अधिकारियों ने किसानों से 30 मार्च तक अपना फार्मर आईडी कार्ड बनवाने की अपील की है, ताकि वे किसी भी योजना से वंचित न रह जाएं।

एग्री स्टैक योजना के तहत डिजिटल पहचान
सरकार ने एग्री स्टैक योजना के तहत किसानों को डिजिटल पहचान देने का फैसला लिया है, जिससे किसानों का डेटा सुरक्षित रहेगा और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे उनके बैंक खाते में पहुंचेगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त भी इसी आधार पर जारी की जाएगी।

See also  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की नितिन गडकरी से मुलाकात : छत्तीसगढ़ में सड़क परियोजनाओं और आदिवासी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी पर चर्चा...

कहां कराएं पंजीकरण?
किसान अपनी कृषि भूमि के दस्तावेज (बी-1, ऋण पुस्तिका), आधार कार्ड और लिंक मोबाइल नंबर के साथ पंजीकरण कर सकते हैं। यह पंजीकरण एग्री स्टैक पोर्टल पर स्वयं किया जा सकता है या फिर लोक सेवा केंद्र में जाकर कराया जा सकता है। इसके अलावा, ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर भी किसानों का पंजीकरण किया जा रहा है, जहां कृषि विस्तार अधिकारी और पटवारी मौके पर ही प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!