Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में राजेश्री महन्त महाराज का सम्मान… पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा डिलीट की उपाधि से सम्मानित हुए अध्यक्ष गौ सेवा आयोग…

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में राजेश्री महन्त महाराज का सम्मान
 
पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा डिलीट की उपाधि से सम्मानित हुए अध्यक्ष गौ सेवा आयोग
 
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ राज्य के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं पद्मश्री प्रोफेसर वाईएस राजन की गरिमामय उपस्थिति में राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज सम्मानित हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर में 26 वां दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया, इसमें छत्तीसगढ़ राज्य के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान से हुआ तत्पश्चात राज गीत प्रस्तुत किया गया। माता सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम को गति प्रदान की गई। सभी माननीय अतिथियों का प्रभावशाली उद्बोधन संपन्न होने के पश्चात छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष, महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के द्वारा सम्मानित किए गए। उन्हें संस्कृत विषय पर डॉक्टर आफ लेटर्स की उपाधि से सम्मानित किया गया उल्लेखनीय है कि सन 2022 में इस उपाधि के लिए राजेश्री महन्त महाराज ने विश्वविद्यालय को अपना शोध प्रबंध प्रस्तुत किया था, इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि कुछ दिन पहले ही हेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग के कुलपति अरुणा पलटा के द्वारा मुझे डी लिट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया था, पंडित रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय के द्वारा हमारे सहयोगी एवं राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महन्त रामसुन्दर दास को डी लिट की उपाधि से सम्मानित करने का अवसर प्राप्त हुआ है यह हमारे लिए गौरव की बात है, मैं महन्त जी को शुभकामनाओं के साथ बधाई देता हूं। इस अवसर पर पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ला ,कुलसचिव सहित विश्वविद्यालय प्रबंधन के सभी अधिकारी -कर्मचारी गण एवं रायपुर नगर निगम के अति विशिष्ट गणमान्य नागरिक गण की गरिमामयी उपस्थिति थी जिसमें विशेषकर वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक अमितेश शुक्ला, विधायक विकास उपाध्याय, पूर्व सांसद छाया वर्मा, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, विजय पाली, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव, सहित अनेक गणमान्य लोगों के नाम उल्लेखनीय है। राजेश्री महन्त के सम्मानित होने से आम जनता में खुशी की लहर व्याप्त हुई है।

See also  एलएलएम प्रवेश नोटिस स्थगित होने पर छात्रों ने जताया आभार, कहा— छात्रहित में लिया गया सराहनीय निर्णय

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!