Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

राघवेन्द्र पाण्डेय का कलेक्टर को पत्र, सीएम की घोषणा के बाद भी नही बना स्कूल भवन… एक करोड़ पचास लाख रूपये स्वीकृत करने का अनुरोध…

राघवेन्द्र पाण्डेय का कलेक्टर को पत्र, सीएम की घोषणा के बाद भी नही बना स्कूल भवन

एक करोड़ पचास लाख रूपये स्वीकृत करने का अनुरोध

जांजगीर-चांपा। पं.रामसरकार पाण्डेय शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल कुटरा के भवन निर्माण हेतु राघवेन्द्र पांण्डेय ने कलेक्टर जांजगीर चांपा को पत्र लिखकर डीएमएफ से एक करोड़ पचास लाख रूपय की राशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया है।
कलेक्टर को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि उन्नयन के पाँच वर्ष बाद भी हायर सेकेंडरी स्कूल के लिए भवन का निर्माण नहीं हुआ है, करीब पांच सौ छात्र/छात्राओं को माध्यमिक शिक्षा मंडल के तहत बने भवन के पांच कमरे में पढ़ाने से विद्यालय परिवार को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पाण्डेय ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के छह माह बाद भी स्कूल के अतिरिक्त कक्ष हेतु भी राशी प्राप्त नहीं हुई है । उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठित समाज सेवक व अविभाजित मध्यप्रदेश शासन द्वारा कृषि रत्न से सम्मानित स्व. राम सरकार पांण्डेय की जन्मभूमि कुटरा ने 125 एकड़ शासकीय भूमि में मेडिकल कालेज निर्माण करने की शासन को एनओसी देकर जांजगीर-चांपा जिले में चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
राघवेंद्र पाण्डेय ने गांव के गरीब व किसानों के बच्चों को अच्छी शिक्षा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु कलेक्टर से अनुरोध किया है। उन्होंने डीएमएफ से पं. राम सरकार पाण्डेय शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कुटरा के नए भवन निर्माण हेतु एक करोड़ पचास रुपए तथा वर्ष 1960 से पहले बने शासकीय पुर्व माध्यमिक शाला के जर्जर भवन को संरक्षित रखने की दिशा में पांच लाख रूपये स्वीकृत करने का अनुरोध किया है।

See also  मारपीट मामले की जांच में हुआ सेक्स रैकेट का खुलासा: स्मार्टफोन में मिले 250 से ज्यादा अश्लील फोटो-वीडियो, व्हाट्सएप से तय होता था सौदा

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!