Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सिविल लाइन में स्वीपर की मनमानी, पेयजल आपूर्ति को बनाया कमाई का जरिया…

धमतरी। सिविल लाइन स्थित स्वास्थ्य विभाग के सरकारी आवासों में पानी सप्लाई के लिए मौखिक रूप से एक स्वीपर नंदलाल नेताम की ड्यूटी लगाई गई है। उसने पेयजल आपूर्ति को अपनी कमाई का जरिया बना लिया है। नतीजा यह हुआ कि पानी सप्लाई के बदले लोगों से अलग अलग कीमत वसूल कर अपनी जेब भर रहा है।

सीएमएचओ डॉ कौशिक के संरक्षण में इस अवैध वसूली जारी है। स्वीपर की मनमानी से सिविल लाइन के अधिकारी कर्मचारियों में नाराजगी है।

बताया जा रहा है कि सरकारी बोर को स्वीपर अपने तरीके से इस्तेमाल कर रहा है जहां पेयजल आपूर्ति का समय उसकी मर्जी के हिसाब से तय होता है। जिस दिन उसे अधिक पानी की जरूरत होती है वह दिनभर बोर चलाता है जबकि सिविल लाइन के किसी परिवार को पानी की जरूरत हो तो वह अपने घर ताला बंद कर गायब हो जाता है।

See also  5 लोगों की दर्दनाक मौत: बेकाबू ट्रक ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर…

इतना ही नहीं बिजली बिल मेंटेनेंस के नाम पर मोहल्ले वालों से अलग अलग कीमत वसूल करता है जबकि सभी के घरों में एक ही पानी टंकी लगा हुआ है।

आरोप है कि स्वीपर की दादागिरी से कॉलोनी वाले भी उसके खिलाफ शिकायत करने से डर रहे हैं। जबकि खुद स्वीपर अपनी मनमर्जी कर रहा है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!