Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से मिलकर रखी मांग और सैकड़ो शिक्षकों के हस्ताक्षर युक्त सौपा ज्ञापन,       मृतक शिक्षक के परिवार को शीघ्र मिले आर्थिक सहायता एवं शाम के समय भारी वाहनों के प्रवेश पर लगे रोक…

जांजगीर-चांपा। स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम नवागढ़ में पदस्थ विज्ञान विषय के उच्च वर्ग शिक्षक लक्ष्मीकांत कश्यप को गुरुवार शाम 07 बजे के आसपास तेज रफ्तार ट्रक ने कचहरी चौक के पास मुख्य मार्ग में निर्ममता पूवर्क कुचल दिया था। जिनसे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी।
इस दुर्घटना से जिले के पूरा शिक्षक समुदाय आहत है।
  ऐसी स्थिति में उनके परिवार को शासन से मिलने वाली मुआवजा राशि के साथ दुर्घटनाकारित ट्रक के मालिक से 50 लाख का मुआवजा राशि तत्काल प्रदान किया जाए।
इसके साथ ही पीडीएस का परमिशन के शाम में तेज रफ्तार चलने वाले ट्रक के शहर के भीतर घुसने पर तत्काल रोक लगाई जाय। साथ ही इनके परमिशन और ड्राइवर के लाइसेंस की वैधता की जांच की जाए।
शाम के समय विद्यार्थी और शिक्षक परिवार सहित शहर में निवासरत अन्य कर्मचारियों के परिवार छुट्टी के बाद शहर में मार्केटिंग के लिए निकलते है। ऐसे में भीड़ होता है। साथ ही कुछ दुकानदार रोड का अतिक्रमण कर रोड को सकरा बना दिए है। जिससे शहर में घटना घटित हो रही है।
संघ के मांग पर कलेक्टर ने अपनी सहमति जताई और बताया कि इस घटना की वीडियो उन्होंने स्वयं देखा है और इससे बहुत आहत है। ये बहुत दुखद है। मृतक परिवार की हर सम्भव सहायता करेंगे। अनुकम्पा सहित  मुआवजा की राशि शीघ्र रिलीज की जाएगी उन्होंने अपर कलेक्टर वैद्य जी को निर्देश दिया। संगठन ने अनुकम्पा हेतु पात्र अभ्यर्थी नही होने की बात बताते हुए मृतक परिवार को दुर्घटना से आहत परिवार को ट्रक मालिक से 50 लाख आर्थिक सहायता की मांग की। जिस पर कलेक्टर महोदय ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लेने एवं आवश्यक कार्यवाही कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के साथ मुवावजा प्रकरण का निपटारा करने की बात कही।
 साथ ही संघ के मांग पर पीडीएस वाहन के रूट डाइवर्ट करने की बात मानी एवं रोड पर पार्किंग करने वाले दुकानदारों के ऊपर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जिले के पुलिस अधीक्षक ने भी यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया।
 जिले के शिक्षक संगठनों के सदस्यों ने शिक्षक परिवार के दुख में जिला प्रशासन के सहभागी होने की बात पर उनका आभार मानते हुए पीड़ित शिक्षक परिवार को शीघ्र मुवावजा सहित न्याय दिया जाय। साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त किया जाए। जिससे भविष्य में किसी परिवार के साथ ऐसी पीड़ादायक घटना घटित न हो। भविष्य में न्याय नही मिलने पर शिक्षक संगठन आंदोलित होगा।
संघ के प्रतिनिधि मंडल में शालेय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष शुक्ला, संयुक्त शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विकास सिंह, कार्यकारी जिलाध्यक्ष शरद राठौर, देवेन्द्र साहू, शिवचरण गढ़ेवाल, सहायक शिक्षक फेडरेशन के विवेक राठौर, हरीश गोपाल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के हेमंत पैगवार, शिक्षक संगठन के   संतोष कश्यप, परमानंद साहू, पुरूषोतम कश्यप, राजकुमार जलतारे, पुनीत मधुकर, पंकज कौशिक, तेरस रात्रे, सुखचैन दास महंत, संतोष बैस, अनिल साहू, नरेश चौहान, उजागर सिंह, चेतन साहू, अमित कुमार शुक्ला, लव कटकवार, मोतीलाल चंद्रा, लक्ष्मी सोनी, नरेश चौहान, दिलीप यादव, राकेश सोनी, अर्जुन सिंह कंवर, लक्ष्मीनारायन साहू कैलाश कर्ष सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे।

See also  विश्व हिन्दू परिषद ने कब्रिस्तान के लिए नैला में भूमि आवंटन पर जताई आपत्ति... तहसीलदार को ज्ञापन सौंप धरना-प्रदर्शन कर नगर बंद आंदोलन की दी चेतावनी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!