Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

स्वच्छ्ता बहनों के सम्मान के साथ मनाया गया इंदिरा जी की जयंती, जिला युवा कांग्रेस का आयोजन…

जांजगीर-चांपा। देश की पहली महिला प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. इंदिरा गांधी की 107वीं जयंती पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस शर्मा के संयोजकत्व में स्थानीय इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल पर आयोजित उत्कृष्ट सेवा सम्मान समारोह में नगर की 21 स्वच्छता बहनों का सम्मान कर मनाया गया। विधायक ब्यास कश्यप,इंका नेता गुलजार सिंह, देवेश सिंह, डॉ. परस शर्मा, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पैगवार, नगर पालिका अध्यक्ष भगवानदास गढ़ेवाल, जिला कांग्रेस उपाध्यक्षद्वय विवेक सिसोदिया व रफीक सिद्धकी, जिला कांग्रेस महामंत्रीगण शिशिर द्विवेदी,अजीत सिंह राणा, ऋषिकेश उपाध्याय, जिला कांग्रेस सेवादल संयोजक देव कुमार पाण्डेय, हीरा उपाध्याय, एनएसयूआई अध्यक्ष आकाश तिवारी एवं अन्य कांग्रेसियों की उपस्थिति में स्वच्छता बहनों को शाल श्रीफल, मोमेन्टो एवं बुके भेंटकर नगर की स्वच्छ्ता में अहम भूमिका निभाने के लिये उन्हें उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मानित किये गये स्वच्छता बहनों में मीनादेवी, सीमा टण्डन, सीता कहरा, तीजा गढ़ेवाल, बुधवारा गढेवाल, शुकवारा गढेवाल, लक्ष्मीन लाठिया, पुनी बाई गढेवाल, एकता कहरा, सुमित्रा कहरा, जमुनाबाई, पार्वतीबाई, पद्मीनीबाई, मालती कुलदीप, ममता कुलदीप, आशा सोनवानी सहित स्वच्छ्ता सहप्रभारी संतराम एवं प्रभारी शीतल सोनवानी शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन विवेक सिसोदिया ने व आभार प्रदर्शन प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव गौख सिंह ने किया। इस दौरान प्रमुख रूप से राघवेन्द्र सिसोदिया, सभापतिगण रामविलास राठैर व विष्णु यादव, राजा सिद्धिकी, मुस्कान परवीन, मनोरमा पाटेकर, अनिल राठैर, सत्यप्रकाश मुन्ना सिंह,दिनेश महंत, आकाश सिंह, रफीक खान, चिंताराम कश्यप, लच्छी लदेर, गुड्डू पठान,योगेश जलतरंग, जितेन्द्र दिनकर, कमलेश ताम्रकार, अशोक सोनवानी सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

See also  जैविक खाद को बढ़ावा दे रहा ढोलनार का गौठान....  रसायनिक खाद से मुक्ति दिलाकर समूह की महिलाएं वर्मी कम्पोस्ट के साथ तैयार कर रहीं गौमूत्र से ब्रम्हास्त्र....

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!