Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत ग्राम करही का मामला, करही में रात को हो रहा रेत में खेला, उत्खनन एवं परिवहन और डंप लगातार जारी, रेत माफियाओं के बड़े मगरमच्छ तक नही पहुंच पा रहा खनिज विभाग, अवैध परिवहन पर कार्रवाई कर निभा रहे महज औपचारिकता…

सक्तिजनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत करही में महानदी से दिन रात 24 घन्टे रोजाना सैकड़ों ट्रिप ट्रैक्टर एवं हाइवा से रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा है। महानदी का सीना चीरकर इन दिनों रेत माफियाओं द्वारा रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन और डंप भंडारण  खुलेआम किया जा रहा है। अवैध उत्खनन से जहां प्रशासन को लाखों,करोड़ों रुपये राजस्व आय का नुकसान हो रहा है। वहीं दूसरी ओर पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। इसके साथ ही नदियों के अस्तित्व पर संकट भी गहराता जा रहा है। कई जगह नदियों में बेतरतीब खनन से गड्ढे इतने बढ़ गए हैं कि वहां जनजीवन पर भी इसका असर दिखने लगा है।लेकिन खनिज विभाग अवैध रेत खनन पर लगाम लगाने में असफल साबित हो रहे हैं।
पर्यावरण विभाग के मंत्री ओपी चौधरी के निर्देशों को ठेंगा दिखा रहे खनिज विभाग 
छत्तीसगढ़ में विधानसभा सत्र के दौरान अवैध रेत उत्खनन का मामला उठा था। जिसमें वित्त एवं पर्यावरण मंत्री एवं पूर्व आईएएस अधिकारी ओपी चौधरी ने स्पष्ट रूप से कहा था कि जहां भी अवैध रूप से रेत उत्खनन हो रहा है वहां तत्काल कार्रवाई की जाएगी। लेकिन सक्ति जिले के खनिज अधिकारी पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी के बयानों को हल्के में ले रहे हैं और सरकार से इन्हें कोई डर नही है। सक्ती जिला के खनिज अधिकारी अपने बनाए हुए नियम कानून पर चल रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा बनाए गए नियम का यहां पर पालन नहीं हो रहा है।
खनिज विभाग के जिम्मेदार अधिकारी निभा रहे महज औपचारिकता
खनिज विभाग के जिम्मेदार अधिकारी रेत माफियाओं पर कार्रवाई करने के बजाय रेत परिवहन कर रहे ट्रेक्टरों पर कार्रवाई कर वाहवाही लूटने में कोई कसर नही छोड़ रहे हैं। लेकिन रेत उत्खनन पर रोक लगाने में असफल दिखाई दे रहे हैं। अगर यहां के ग्रामीणों की माने तो खनिज विभाग के जिम्मेदार अधिकारी रेत माफियाओं के सामने बौने साबित हो रहे हैं।
 बिर्रा से सारंगढ़ मुख्य मार्ग पर नाला के ऊपर बने पुल के रेलिंग को तोड़ रहे रेत माफिया
ग्रामीणों ने बताया कि रेत माफियाओं के द्वारा ग्राम पंचायत किकिरदा और ग्राम करही के मध्य में स्थित नाला के ऊपर बने पुल के रेलिंग को रेत माफिया के द्वारा तोड़ दिया गया है। रेत माफिया इस पुल के नीचे हाईवा गाड़ी भारी वाहन को खड़े करके ट्रैक्टर ट्राली से पुल के ऊपर से रेत को नीचे गिराते हैं और हाईवा में लोड करते हैं। इसके बावजूद भी पुल के ऊपर और आसपास भी रेत का अवैध रूप से भंडारण किया जा रहा है।जिसके कारण इस पुल पर बने रेलिंग जगह-जगह से टूटकर गिर गया है। हाईवा भारी वाहन के लगातार  चलने से यह पुल काफी जर्जर हो चुका है। रोजाना इस पुल से राहगीर हजारों की संख्या में दूर दूर से आते जाते हैं। यहां के ग्रामीणों ने नाला के ऊपर बने पुल को बचाने की मांग किए हैं।
 बहरहाल कारण चाहे जो भी हो लेकिन जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत ग्राम करही (किकिरदा) में रेत माफिया पिछले कई सालों से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। यहां पर रोजाना सैकड़ो ट्रिप रेत का खनन एवं परिवहन किया जा रहा है। यहां पर खनिज विभाग के अलावा जिला के उच्च अधिकारी जानबूझकर अनजान बने बैठे हैं। जो ग्रामीणों के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है।

See also  मनेंद्रगढ़ वन मंडल में काट दिए गए 100 सरई के पेड़, करतूत बाज अफसरों का घिनौना रवैया हुआ उजागर, विभाग के स्थानीय अफसर की सह पर मध्य प्रदेश भेजी जाती है लकड़ी, सूत्र...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!