Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

बीजापुर में नक्‍सलियों ने सुरक्षा बल को बनाया निशाना, IED ब्‍लास्‍ट में दो जवान शहीद, चार घायल…

छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर एसटीएफ, डीआरजी, कोबरा व सीआरपीएफ की संयुक्त टीम विशेष अभियान में निकली थी। सर्चिंग के बाद बुधवार रात सुक्षाबलों की वापसी पर बीजापुर जिले के तर्रेंम थाना क्षेत्र के मंडिमरका के जंगलों में नक्सलियों ने बम ब्लास्ट (IED Blast) कर दिया। जिसकी चपेट में आने से जवान शहीद हो गए।

घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर लाया जा रहा रायपुर।

लौट रहे सुरक्षाबलों को नक्सलियों ने बनाया निशाना।

कल ही गढ़चिरौली में 12 नक्सलियों को मार गिराया था।

बीजापुर। छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्‍सलियों ने एक बड़ा आईईडी ब्‍लास्‍ट किया है। इस आईईडी ब्‍लास्‍ट (IED Blast) में सुरक्षा बल के दो जवान शहीद हो गए हैं, जबकि चार जवान घायल हो गए है। घायल जवानों को एयरलिफ्ट के जरिए रायपुर लाया जा रहा है।

नक्‍सलियों ने यह आईईडी ब्‍लास्‍ट बीजापुर जिले के मंडमिरका के जंगलों में किया है। सर्च ऑपरेशन से लौटते समय नक्‍सलियों ने सुरक्षा बल को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्‍लास्‍ट किया।

Advertisment

बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में नक्‍सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में एसटीएफ के 2 जवानों के शहीद होने और चार जवानों के घायल होने की घटना पर मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने दुख व्‍यक्‍त किया। सीएम साय ने एक्‍स हैंडल पर कहा, ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

मुख्‍यमंत्री साय ने आगे कहा, माओवाद के खात्मे के लिए हमारी सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान से नक्सली विचलित हैं और कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। माओवाद के खात्मे तक हमारी ये लड़ाई जारी रहेगी।

See also  सुविधा एवं संसाधन की कमी नहीं होगी, खिलाड़ी खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिला, राज्य एवं देश का नाम रोशन करें - कलेक्टर...

बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में माओवादियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में एसटीएफ के 2 जवानों के शहीद होने और 4 जवानों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है।

ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

सर्च ऑपरेशन से लौटते समय नक्‍सलियों ने किया आईईडी ब्‍लास्‍ट
जानकारी के अनुसार बीजापुर, सुकमा व दंतेवाड़ा के बीच सीमावर्ती एरिया में लगातार दरभा डिवीजन, पश्चिम डिवीजन बस्तर डिवीजन व मिलिट्री कंपनी नंबर दो के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर मंगलवार को एसटीएफ, डीआरजी, कोबरा व सीआरपीएफ की संयुक्त टीम विशेष अभियान में निकली थी।

सर्चिंग के बाद बुधवार रात सुक्षाबलों की वापसी पर बीजापुर जिले के तर्रेंम थाना क्षेत्र के मंडिमरका के जंगलों में नक्सलियों ने बम ब्लास्ट कर दिया। जिसकी चपेट में आने से आरक्षक भरत लाल साहू व आरक्षक सतेर सिंह कांगे शहीद हो गए। शहीद जवान भरत लाल साहू रायपुर और आरक्षक सतेर सिंह कांगे नारायणपुर के रहने वाले हैं।

See also  US-Iran वार्ता फिर विफल! इस्लामाबाद में नहीं बनी सहमति, पाकिस्तान की मध्यस्थता नाकाम

वहीं ब्लास्ट की जद में आकर पुरुषोत्तम नाग, कोमल यादव, सियाराम सोरी व संजय कुमार घायल हो गए। जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर करने की तैयारी चल रही है।

गढ़चिरौली में मुठभेड़, मारे गए 12 नक्सली, दो जवान घायल
बतादें कि छत्‍तीसगढ़ में नक्‍सलियों के खिलाफ सुरक्षा बल का अभियान लगातार जा रही है। इस अभियान के तहत एक दिन पहले बुधवार को सुरक्षा बल ने छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के सीमावर्ती क्षेत्र में मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया है। इस मुठभेड़ में दो जवान सतीश पाटील, शंकर पोटावी घायल भी हुए है।

घटना महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के जारावंडी थाना क्षेत्र के छिंदवेट्टी इलाके की है। मुठभेड़ करीब छह घंटे तक चली। घटना स्थल से एके47 सहित सात स्वचालित हथियार बरामद हुए है। घायल जवानों को नागपुर में भर्ती कराया गया है। वे खतरे से बाहर हैं।

See also  अगर आप हैं डायबिटीज के मरीज तो इस तरीके से पीएं पानी, मिल जाएगा कई समस्याओं से छुटकारा…

गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग 10 बजे नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर अभियान शुरू किया गया। इसमें सी-60 कमांडो टीमों को वंडोली गांव में छत्तीसगढ़ सीमा के पास भेजा गया। नदी-नालों को पार जवान वहां पहुंचे तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। छह घंटे तक चली मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया।

घटनास्थल से तीन एके47, दो इंसास राइफल, एक एसएलआर सहित सात स्वचलित हथियार बरामद किए गए हैं। मारे गए नक्सलियों में टिपागड दलम के प्रभारी डीवीसीएम लक्ष्मण अत्राम उर्फ विशाल अत्राम की पहचान की गई है। अन्य नक्सलियों की पहचान और इलाके की सर्चिंग जारी है।

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने सफल अभियान के लिए सी-60 कमांडो और गढ़चिरौली पुलिस के लिए 51 लाख रुपये का नकद इनाम घोषित किया है। गढ़चिरौली में इससे पहले 19 मार्च को चार और 13 मई को तीन नक्सलियों को मारा गया था।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!