Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

नाबालिक का अपहरण कर बहला फुसलाकर भगा ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को बलौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार…

नाबालिक का अपहरण कर बहला फुसलाकर भगा ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को बलौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपहृता को आरोपी दिनेश निर्मलकर के कब्जे से जम्मू से किया गया बरामद

जांजगीर-चांपा। प्रार्थीया द्वारा 17 जनवरी 2023 को थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसकी नाबालिक पुत्री दिनांक 16.01.2023 के रात्रि 07:30 घर से बिना बताये कहीं चली गयी है जिसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने की सूचना पर थाना बलौदा में गुम इंसान कमांक 05/23 अपराध क्रमांक 25 / 23 धारा 363 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान साइबर सेल से मिली तकनीकी जानकारी के आधार पर अपहृत बालिका एवं संदेही के जम्मू में होने की सूचना पर तत्काल बलौदा पुलिस टीम भेजकर अपहृत बालिका को 13 अप्रैल 2023 को वेलीचरणा सतावरी रोड जम्मू में दिनेश निर्मलकर निवासी जर्वे-ब थाना बलौदा के कब्जे से बरामद कर थाना बलौदा लाया गया तथा पीडिता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया जिसमें आरोपी दिनेश कुमार निर्मलकर द्वारा भगाकर ले जाना एवं जबरदस्ती दुष्कर्म करना बताने पर प्रकरण में धारा 376 भादवि 4 पाक्सो एक्ट जोड़ी गई। प्रकरण के आरोपी दिनेश कुमार निर्मलकर उम्र 20 वर्ष निवासी जर्वे-ब को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म करना स्वीकार करने पर आरोपी को 15 अप्रैल 2023 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही मे उप निरीक्षक गोपाल सतपथी थाना प्रभारी बलौदा, सउनि कृष्णपाल कवंर, प्र.आर. गजाधर पाटनवार, आर. मो. शहबाज, म.आर. करूणा खैरवार एवं थाना स्टाप का सराहनीय योगदान रहा।

See also  फर्जी ऋण पुस्तिका से बैंक से 22 लाख लोन निकालने के मामले में आरोपी पटवारी गिरफ्तार, एचडीएफसी बैंक राजिम से निकाली गई थी लोन की राशि, बिर्रा पुलिस की कार्रवाई...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!