Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

विकासखंड-बम्हनीडीह के शिक्षकों ने “सुघ्घर पढ़वईया” ऑनलाइन वेबीनार सह समीक्षा बैठक में निभाई सहभागिता…

विकासखंड-बम्हनीडीह के शिक्षकों ने “सुघ्घर पढ़वईया” ऑनलाइन वेबीनार सह समीक्षा बैठक में निभाई सहभागिता
 
बच्चों में कौशल विकसित करने पर उत्कृष्ट विद्यालय को मिलेगा प्रमाण पत्र और पुरस्कार
 
जांजगीर-चांपा। प्रदेश स्तरीय सुघ्घर पढ़वईया सह समीक्षा बैठक ऑनलाइन वेबीनार बैठक में पूरे राज्य में एक साथ सभी संकुल में छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के महती योजना सुघ्घर पढ़वईया के बेहतर क्रियान्वयन के लिए विकासखंड बम्हनीडीह के विकास खंड शिक्षा अधिकारी एमडी दीवान व बीआरसी एच के बेहार के मार्गदर्शन में 759 प्राथमिक व मिडिल स्कूल के प्रधानपाठकों/शिक्षकों ने ऑनलाइन वेबीनार सुघ्घर पढ़वईया में प्रोजेक्टर और स्मार्ट टीवी एवं  के माध्यम से संकुल केंद्र सोठी,दारंग,कडारी, लछनपुर,तालदेवरी,बिर्रा, चोरिया,सरवानी, पूछेली, सारागांव, मौहाडीह,झरना,अफरीद एवं टाउन चांपा व अन्य संकुलों के शिक्षकों ने एंड्रॉयड स्मार्टफोन के माध्यम से अपनी सहभागिता निभाई।
         आनलाइन वेबीनार में बताया गया कि इस योजना का उद्देश्य स्वप्रेरणा से अच्छे कार्य एवं बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करना है उन्हें देखकर और भी शिक्षक अच्छे से कार्य करने के लिए प्रेरित हो सकेंगे। अधिक से अधिक शिक्षक सकारात्मक कार्य करने के लिए टीम बनाकर बेहतर माहौल बनाने में सफल होंगे। यह योजना राज्य के सभी शासकीय प्राथमिक एवं मिडिल स्कूलों के लिए है। स्कूलों के सभी शिक्षकों को साथ मिलकर स्कूल के सभी विद्यार्थियों में अकादमी कौशल विकसित करना है। प्रमाण पत्र के लिए पात्रता तभी होगी जब पूरा स्कूल प्रमाण पत्र का पात्र होगा किसी एक शिक्षक एक विद्यार्थी या एक कक्षा के लिए प्रमाण पत्र नहीं होगा। जिन संकुलो के 90% या अधिक स्कूल सुघ्घर पढ़वईया प्लैटिनम गोल्ड या सिल्वर किसी भी स्तर का प्रमाण पत्र प्राप्त कर लेंगे उन्हें सुघ्घर पढ़वईया संकुल का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसी प्रकार जिस विकासखंड के 90% से अधिक स्कूल सुघ्घर पढ़वईया प्लेटिनम गोल्ड या सिल्वर किसी भी स्तर का प्रमाण पत्र प्राप्त कर लेंगे उन्हें सुघ्घर पढ़वईया विकासखंड का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इस योजना में निरंतर प्रगति का प्रयास किया जा सकता है। योजना में सभी स्कूल प्रयास करके सुघ्घर पढ़वईया प्लेटिनम प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। बीईओ एमडी दीवान ने बताया कि प्रदेश के सभी शासकीय प्राथमिक एवं मिडिल स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों में उनकी प्रतिभा के अनुकूल कौशल विकास विकसित करने के लिए सुघ्घर पढ़वईया कार्यक्रम शुरू की गई है। बीआरसी एच के बेहार ने बताया कि विकासखंड के 759 शिक्षकों ने आनलाइन वेबीनार में अपनी सहभागिता निभाई।

See also  MP में दुग्ध उत्पादकों को मिलेगा प्रति लीटर दूध पर 5 रुपये का बोनस, मोहन सरकार की तैयारी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!