Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

स्कोडा कार से 59 किलो गांजा कीमती 3 लाख 60 हजार रुपए किया गया बरामद, थाना मुलमुला पुलिस की कार्यवाही….

स्कोडा कार से 59 किलो गांजा कीमती 3 लाख 60 हजार रुपए किया गया बरामद, थाना मुलमुला पुलिस की कार्यवाही
 
फरार आरोपी की तलाश जारी
 
जांजगीर-चांपा। ग्राम सोनसरी न्यूको ऐरो ड्रम किनारे एक सफेद रंग के स्कोडा कार क. सीजी 10 एस 1215 लवारिश स्थिति में खड़ी होने सूचना प्राप्त होने पर सूचना की तस्दीक हेतु मुलमुला स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचा। जहॉ स्कोडा कार क्र. सीजी 10 एस 1215 लवारिश स्थिति में मिली। उक्त वाहन के डिक्की की तलाशी लेने पर उसके अंदर प्लास्टिक के बोरी में मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया। जिसे घटनास्थल पर विधिवत् कार्यवाही करते हुये तौल कराने पर 59.094 किलो ग्राम गांजा  कीमती 3 लाख 60 हजार रुपए एवं वाहन स्कोडा कार क्र. सीजी 10 एस 1215 किमती 4 लाख रुपए जुमला 7 लाख 60 हजार रुपए  बरामद किया गया।
  अज्ञात आरोपी वाहन चालक के द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा परिवहन करना पाये जाने पर थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 152/23 धारा 20 बी एन.डी.पी.एस.एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं अज्ञात वाहन चालक की पतासाजी की जा रही है।
 उक्त कार्यवाही में सउनि प्रमोद कुमार महार प्र.आर. राजमणी द्विवेदी, रेमन सिंह एवं थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

See also  IPS Anjali Vishwakarma: यूपी कैडर छोड़ छत्तीसगढ़ आएंगी IPS अंजलि विश्वकर्मा, जानिए उनकी प्रोफाइल और लव स्टोरी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!