Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

अवैध शराब बिक्री करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार, मुलमुला पुलिस की कार्यवाही…

अवैध शराब बिक्री करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार, मुलमुला पुलिस की कार्यवाही
 
जांजगीर-चांपा। अवैध शराब बिक्री करने वाले 02 आरोपियों को मुलमुला पुलिस गिरफ्तार किया है।
आरोपीगण चन्द्रशेखर जांगड़े उम्र 23 साल, आकाश भारती उम्र 22 साल दोनो निवासी जैतपुर थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर के कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया।
आरोपियों के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मुखबीर सूचना मिला कि मुलमुला क्षेत्र के आरसमेटा मोड़ में तथा कोनारगढ़ मोड के पास अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री किया जा रहा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर पाया गया कि आरोपी चन्द्रशेखर जांगडे के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब, आकाश भारती के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया है। तथा आरोपियों के विरूद्ध थाना मुलमुला में अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आबकारी एक्ट की कार्यवाही किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी सागर पाठक, सउनि कपिल राम साहू, महिला आर. जमुना तिवारी एवं आर. राजा जयप्रकाश रात्रे का सराहनीय योगदान रहा।

See also  पीएम मोदी की ईरानी राष्ट्रपति से बात: ईद-नवरोज़ की बधाई के साथ क्षेत्रीय स्थिरता और समुद्री सुरक्षा पर जताई चिंता

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!