Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

एनटीपीसी की 7 इकाइयां अचानक ट्रिप; 2,600 मेगावाट बिजली उत्पादन पूरी तरह रुका

कोरबा। छत्तीसगढ़ की ऊर्जाधानी कोरबा स्थित एनटीपीसी (NTPC) सुपर थर्मल पावर प्लांट में अचानक बड़ा तकनीकी संकट खड़ा हो गया है। इलेक्ट्रिकल खराबी के कारण एनटीपीसी कोरबा संयंत्र की सभी सातों इकाइयां एक साथ ट्रिप हो गई हैं। शनिवार सुबह तक बंद पड़ी इकाइयों को पूरी तरह ठीक नहीं किया जा सका था, जिसके चलते छत्तीसगढ़ सहित देश के अन्य राज्यों में बिजली आपूर्ति गंभीर रूप से प्रभावित हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन द्वारा ब्रेकर की रूटीन जांच की जा रही थी। इसी दौरान आई अचानक इलेक्ट्रिकल खराबी के कारण संयंत्र की सभी सातों इकाइयां ट्रिप होकर बंद हो गईं।

See also  मालखरौदा जनपद पंचायत के मिरौनी पंचायत सचिव जनसूचना अधिकारी भूपेंद्र मानिकपुरी ने की आर टी आई कानून का घोर उलंघन, जनपद सीईओ के प्रथम अपील आवेदन आदेश को भी दिखाया ठेंगा...

इकाइयों के अचानक बंद होने से पावर प्लांट परिसर के भीतर भी बिजली गुल जैसी स्थिति निर्मित हो गई, जिससे बिजली उत्पादन पूरी तरह ठप पड़ गया। वर्तमान में संयंत्र प्रबंधन द्वारा एक-एक करके इकाइयों को फिर से चालू करने की प्रक्रिया जारी है। एनटीपीसी कोरबा की कुल स्थापित क्षमता लगभग 2,600 मेगावाट है। इसमें 500-500 मेगावाट की चार और 200-200 मेगावाट की तीन इकाइयां शामिल हैं। इन सभी से उत्पादित बिजली छत्तीसगढ़ के अलावा कई पड़ोसी राज्यों को भी सप्लाई की जाती है।

मामले में एनटीपीसी कोरबा की जनसंपर्क अधिकारी (PRO) उषा घोष ने बताया कि संयंत्र की बंद इकाइयों को री-स्टार्ट और सुधारने का काम युद्धस्तर पर जारी है। उम्मीद जताई जा रही है कि देर रात तक इकाइयों को चरणबद्ध तरीके से चालू कर बिजली उत्पादन बहाल कर लिया जाएगा।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!