प्रधान पाठक राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि देवांगन परिवार द्वारा प्रतिवर्ष बच्चों के प्रोत्साहन हेतु यह सराहनीय पहल की जाती है।
कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति:
विकासखंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह बसंत चतुर्वेदी, नंदकुमार देवांगन, पार्षद पुरुषोत्तम देवांगन, शाला विकास समिति अध्यक्ष कृष्ण कुमार देवांगन, प्राचार्य एम. डी. दीवान, प्राचार्य अपरा दीवान, शिक्षाविद शिव कुमार जायसवाल, सेवानिवृत्त शिक्षक धनी राम वाद्यक, गीतांजलि परिहार, मिथलेश पांडेय, समाजसेवी चंद्रकांत पटेल, शंकर लाल देवांगन, शिक्षकवृंद रविन्द्र राठौर, राजीव नयन शुक्ला, रामाधार यादव, प्रधान पाठक सत्यभामा जायसवाल, रागिनी चतुर्वेदी एवं सभी प्रिय विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक राजेंद्र जायसवाल ने किया।
उपस्थित अतिथियों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए, देवांगन परिवार की इस निस्वार्थ सेवा व पहल को सराहनीय बताते हुए प्रशंसा की।