Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

धारदार चाकू लेकर टॉकीज कर्मचारी को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्यवाही 

जांजगीर-चांपा। शहर के मेट्रो सिनेमा में शराब की बोतल फोड़ने से मना करने पर टॉकीज कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली जांजगीर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक नग लोहे का धारदार चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी आयुष बजाज, निवासी बी.डी. महंत मोहल्ला जांजगीर, ने थाना जांजगीर में उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार घटना दिनांक 05 सितंबर 2026 की रात्रि लगभग 9.45 बजे की है।
बताया गया कि उस समय मेट्रो सिनेमा में मौजूद आरोपी अनिकेत राठौर, पिता संपत राठौर, उम्र 21 वर्ष, निवासी बीडी महंत नगर जांजगीर सिनेमा हॉल के अंदर पहुंचा और अपने पास रखी शराब की बोतल को वाशरूम के पास फोड़ दिया।
इस दौरान सिनेमा हॉल के कर्मचारियों द्वारा उसे ऐसा करने से मना किया गया। आरोप है कि मना करने पर अनिकेत राठौर भड़क गया और कर्मचारियों से यह कहते हुए विवाद करने लगा कि “तुम मना करने वाले कौन होते हो।” इसके बाद आरोपी ने कर्मचारियों के साथ मां-बहन की गाली-गलौज शुरू कर दी।
रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्के से मारपीट भी की। इतना ही नहीं, आरोपी ने अपनी कमर के पास रखा धारदार चाकू निकाल लिया और कर्मचारियों को मारने के लिए उनकी ओर दौड़ पड़ा।
इस दौरान प्रार्थी आयुष बजाज द्वारा बीच-बचाव करने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी ने उसके साथ भी गाली-गलौज की। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाना सिटी कोतवाली जांजगीर पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 684/2026 के तहत धारा 296, 115(2), 351(3) बीएनएस एवं धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर दबिश दी, जहां आरोपी अनिकेत राठौर मौजूद मिला। पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर आरोपी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक नग लोहे का धारदार हथियार (चाकू) बरामद कर जब्त कर लिया। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
 
इनकी रही विशेष भूमिका
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, प्रधान आरक्षक राकेश राठौर, आरक्षक तोरन डहरिया एवं दिलीप सिंह का विशेष योगदान रहा।

See also  CG ACCIDENT : रेत लदे हाईवा का कहर: बाइक सवार को 200 फीट तक घसीटा, मौके पर मौत

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!